September 23, 2026

लुधियाना में महिला CA का हंगामा, थाने के बाहर बैठी: पति-सास पर मकान बेचने का आरोप; बोली- काम से घर पहुंची तो ताला लगा था - Ludhiana News

लुधियाना में पुलिस चौकी बसंत एवेन्यू के बाहर एक महिला ने हंगामा कर दिया। महिला का अपने पति के साथ करीब एक साल से विवाद चल रहा है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने अपनी मां के साथ मिलकर उस मकान को बेच दिया, जिसमें वह रह रही थी। Read more

September 23, 2026

'एक न एक दिन ऐसा होगा', नेशनल अवॉर्ड जीतने कर भावुक हुईं यामी गौतम, कही दिल छू लेने वाली बात - India TV Hindi

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास और भावुक रहा। फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें 2024 के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुजरात के एकता नगर में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यामी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने के बाद यामी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह अभी इस पल को पूरी तरह महसूस करने की कोशिश कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने उन तमाम युवाओं के लिए भी संदेश दिया, जो अभिनय का सपना लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से मुंबई पहुंचते हैं। Read more

September 23, 2026

'आधार कार्ड मांगा और चला दी गोली', मृतक पंडित के बेटे और पड़ोसियों ने बयां किया आजमगढ़ का खौफनाक सच!

'आधार कार्ड मांगा और चला दी गोली', मृतक पंडित के बेटे और पड़ोसियों ने बयां किया आजमगढ़ का खौफनाक सच! Published: Wednesday, September 23, 2026, 8:57 [IST] Azamgarh Murder Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मंगलवार शाम एक घर में चल रही पूजा अचानक खूनी घटना में बदल गई। अहिरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में अरविंद सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और पूजा कराने आए दो पंडितों पर लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी। तीनों की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद अरविंद अपने बच्चों को लेकर घर के एक कमरे में बंद हो गया। Read more

September 23, 2026

PM Modi US Visit: G20 के लिए अमेरिका जाएंगे मोदी? ट्रंप से होगी मुलाकात? जानिए पूरा प्लान

15 Image Credit : X दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं मोदी, ट्रंप से मुलाकात की संभावना PM Modi G20 US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं। वह 14-15 दिसंबर को फ्लोरिडा के डोरल स्थित ट्रंप नेशनल डोरल मियामी में होने वाले G20 Leaders’ Summit में शामिल हो सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। हालांकि, भारत सरकार की ओर से अभी मोदी की यात्रा को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। Read more

September 23, 2026

Hindu Dharam: 300 साल पुराना रहस्यमयी मंदिर! जहां भगवान नहीं, हाथियों की होती है पूजा

Hindu Dharam: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित हाथी खेदा ठाकुर मंदिर अपनी अनोखी मान्यताओं और परंपराओं के लिए जाना जाता है. घने जंगलों, ऊंची पहाड़ियों और प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित यह मंदिर आम मंदिरों से काफी अलग है. यहां किसी देवी-देवता की पारंपरिक प्रतिमा स्थापित नहीं है, बल्कि श्रद्धालु मिट्टी से बने हाथियों की पूजा करते हैं. बताया जाता है कि इस मंदिर से जुड़ी परंपरा करीब 300 साल पुरानी है.  Read more

September 23, 2026

संयुक्त राष्ट्र महासभा: कश्मीर पर भाषण दे रहे थे एर्दोगन, उधर फोन पर रील्स देखते नजर आए सीरियाई राष्ट्रपति

एक तरफ न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) का मंच सजा है, जहां दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष और नेता वैश्विक चुनौतियों, युद्ध, शांति और कूटनीति जैसे गंभीर मुद्दों पर अपनी बात रख रहे है। इस बीच महासभा में हर नजर नेताओं के भाषण और अहम बैठकों पर थी। लेकिन इसी दौरान सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शारा का एक अलग ही अंदाज कैमरे में कैद हुआ। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा में गंभीर चर्चा चल रही थी, उस वक्त उनका ध्यान अपने फोन पर नजर आया। वह उस समय फोन पर इंस्टाग्राम रील्स देखते हुए दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। Read more

September 23, 2026

गुलाब के पौधे में फूल नहीं आ रहे? वजह हो सकती हैं ये 6 गलतियां

Why Rose Plant Is Not Flowering: गुलाब का पौधा घर में लगा हो और उसमें रंग-बिरंगे फूल खिलें, तो बालकनी या गार्डन की खूबसूरती बढ़ जाती है. लेकिन कई बार पौधा हरा-भरा होने के बावजूद उसमें फूल नहीं आते. ऐसे में लोग अक्सर ज्यादा खाद या पानी देना शुरू कर देते हैं. जबकि फूल न आने की वजह पौधे की देखभाल से जुड़ी कुछ सामान्य गलतियां भी हो सकती हैं. अगर आपके गुलाब के पौधे में भी लंबे समय से फूल नहीं आ रहे, तो इन बातों पर जरूर ध्यान दें. Read more

September 23, 2026

सबसे पहले जिला पार्षद वार्डों की लॉटरी निकली: जिला प्रमुख बनाने वाले एसटी ओपन वार्ड 20,19,12,16,11,21, 11, देखिए- पंचायत समिति के वार्डों का आरक्षण - Alwar News

अलवर12 मिनट पहले कॉपी लिंकअलवर जिले में पंचायत समितियों के 11 प्रधान, 223 वार्ड सदस्य और 39 जिला पार्षद वार्ड की आरक्षण लॉटरी निकलना शुरू हो गई। सबसे पहले जिला पाषर्द के 39 वार्डों की लॉटरी निकाली है। जिला परिषद के वार्ड 30,34,9,1,8,14,28,3 एससी रिजर्व हुए। इनमें वार्ड 1,28,34,8 एससी महिला आरक्षित हुए। अलवर में एसटी ओपन वार्ड 20,19,12,16,11,21 आरक्षित हुए। इनमें 20,12,16 एसटी महिला आरक्षित हुए हैं। अलवर में जिला प्रमुख का पद भी एसटी महिला आरक्षित है। इसलिए ये एसटी ओपन आरक्षित हुए 6 वार्ड बहुत खास हैं। इनमें से जिला प्रमुख बनने के अधिक अवसर हैं। Read more

September 23, 2026

एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारत को कौन से खिलाड़ी दिलाएंगे मेडल, नाम के साथ जानिए कब होगा किसका मैच

सॉफ्ट टेनिसपुरुष एकल – क्वार्टरफाइनलजय मीना बनाम शेरविन नुगिट (फिलीपींस)सुबह 5:30 बजेसॉफ्ट टेनिसपुरुष एकल – सेमीफाइनलजय मीना, योग्यता के अधीनसुबह 8:30 बजेसॉफ्ट टेनिसपुरुष एकल – स्वर्ण पदक मैचजय मीना, योग्यता के अधीनदोपहर 12:15 बजेसेपकटकरावपुरुष टीम रेगुलर – प्रारंभिक दौर, ग्रुप बीभारत बनाम फिलीपींससुबह 5:30 बजेरोइंगपुरुष सिंगल स्कल्स – हीट 2बलराज पंवारसुबह 5:40 बजेरोइंगपुरुष डबल स्कल्स – हीट 3सतनाम सिंह, सलमान खानसुबह 6:00 बजेरोइंगपुरुष जोड़ी – हीट 2जसविंदर सिंह, नितिन कुमारसुबह 6:50 बजेरोइंगमहिला वर्ग – पहला चरणगुरबानी कौर, पूनम, टेंडेंथोई देवी, हाओबिजमसुबह 7:10 बजेरोइंगपुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स – हीट 1रोहित, उज्ज्वल कुमार सिंहसुबह 11:20 बजेरोइंगपुरुष क्वाड्रपल स्कल्स – हीट 2अरविंद सिंह, कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह, जकार खानदोपहर 12:10 बजेरोइंगपुरुष चार – हीट 1घुर्डे विपुल सतीश, सौरव कुमार, बाबू लाल यादव, योगेश कुमारदोपहर 12:20 बजेशूटिंगमहिला एयर पिस्टल – व्यक्तिगत योग्यतासुरुचि इंदर सिंह, ईशा सिंह, मनु भाकरसुबह 6:15 बजेशूटिंगमहिला एयर पिस्टल – टीम क्वालिफिकेशनसुरुचि इंदर सिंह, ईशा सिंह, मनु भाकरसुबह 6:15 बजेशूटिंगपुरुष स्कीट – व्यक्तिगत योग्यता, दिन 3अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खानसुबह 6:30 बजेशूटिंगपुरुष स्कीट – टीम योग्यता, दिन 3अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खानसुबह 6:30 बजेशूटिंगमहिला स्कीट – व्यक्तिगत योग्यता, दिन 3परिनाज़ धालीवाल, रायज़ा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहानसुबह 6:30 बजेशूटिंगमहिला स्कीट – टीम योग्यता, दिन 3परिनाज़ धालीवाल, रायज़ा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहानसुबह 6:30 बजेशूटिंगमहिला एयर पिस्टल – व्यक्तिगत फाइनलसुरुचि, ईशा सिंह, मनु भाकरसुबह 9:00 बजेशूटिंगमहिला स्कीट – व्यक्तिगत फाइनलपरिनाज़ धालीवाल, रायज़ा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहानसुबह 11:00 बजेशूटिंगपुरुष स्कीट – व्यक्तिगत फाइनलअनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खानदोपहर 12:30 बजेकैनो स्प्रिंटपुरुष कयाक फोर 500 मीटर – हीट 1हर्षवर्द्धन शक्तावत, वरिंदर सिंह, एल नाओचा सिंह ओइनम, अरुण सिंहसुबह 6:30 बजेकैनो स्प्रिंटमहिला कैनो एकल 200 मीटर – हीट 1मेघा प्रदीपसुबह 6:50 बजेकैनो स्प्रिंटमहिला कयाक डबल 500 मीटर – हीट 1पार्वती गीता, फ़िरेम्बम सोनिया देवीसुबह 7:10 बजेकैनो स्प्रिंटपुरुष कयाक डबल 500 मीटर – हीट 2प्रसन्ना कुमार सीएस, प्रोहित बरोईसुबह 10:40 बजेकैनो स्प्रिंटमहिला कैनो डबल 500 मीटर – हीट 2मेघा प्रदीप, एल नेहा देवीसुबह 11:00 बजेघुड़सवारीइवेंटिंग व्यक्तिगत, क्रॉस कंट्री – अंतिम दिन 2आशीष लिमायेसुबह 6:30 बजेघुड़सवारीइवेंटिंग व्यक्तिगत, क्रॉस कंट्री – अंतिम दिन 2फौआद मिर्ज़ासुबह 6:30 बजेटेबल टेनिसमिश्रित युगल – राउंड ऑफ़ 32हरमीत देसाई/यशस्विनी घोरपड़े बनाम इस्माइल मोहम्मद/अली फातिमथ (मालदीव)सुबह 6:30 बजेटेबल टेनिसमिश्रित युगल – राउंड ऑफ़ 32मानुष शाह/दीया चितले बनाम चानुल कुलप्पुवाडु/बिमांडी स्वर्ण (श्रीलंका)सुबह 7:10 बजेटेबल टेनिसमिश्रित युगल – राउंड ऑफ़ 16मानुष शाह/दीया चितले, योग्यता के अधीनसुबह 10:15 बजेटेबल टेनिसमिश्रित युगल – राउंड ऑफ़ 16हरमीत देसाई/यशस्विनी घोरपड़े, योग्यता के अधीनसुबह 10:15 बजेतैराकीपुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई – हीट 2रोहित बेनेडिक्टन, साजन प्रकाशसुबह 6:42 बजेतैराकीपुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल – हीट 2अनीश सुनील कुमार गौड़ा, वेदांत माधवनसुबह 7:03 बजेतैराकीपुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई – फाइनलरोहित बेनेडिक्टन, साजन प्रकाश, योग्यता के अधीनदोपहर 1:38 बजेतैराकीपुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल – फाइनलअनीश सुनील कुमार गौड़ा, वेदांत माधवन, योग्यता के अधीनदोपहर 1:54 बजेबाड़ लगानामहिला फ़ॉइल व्यक्तिगत – पूल चरणनाओरेम मीना देवी, जॉयस अशिता स्टालिनराजसुबह 6:30 बजे सेबाड़ लगानापुरुष सेबर व्यक्तिगत – पूल चरणगिशो निधि केपी, करण सिंहसुबह 8:15 बजे सेबाड़ लगानामहिला फ़ॉइल व्यक्तिगत – राउंड ऑफ़ 32योग्यता के अधीनसुबह 9:30 बजेबाड़ लगानापुरुष सेबर व्यक्तिगत – राउंड ऑफ़ 32योग्यता के अधीनसुबह 9:50 बजेबाड़ लगानामहिला फ़ॉइल व्यक्तिगत – राउंड ऑफ़ 16योग्यता के अधीनसुबह 10:05 बजेबाड़ लगानापुरुष सेबर व्यक्तिगत – राउंड ऑफ़ 16योग्यता के अधीनसुबह 10:25 बजेबाड़ लगानामहिला फ़ॉइल व्यक्तिगत – क्वार्टर फाइनलयोग्यता के अधीनसुबह 11:00 बजेबाड़ लगानापुरुष सेबर व्यक्तिगत – क्वार्टर फाइनलयोग्यता के अधीनसुबह 11:00 बजेबाड़ लगानामहिला फ़ॉइल व्यक्तिगत – सेमीफाइनलयोग्यता के अधीनदोपहर 12:50 बजेबाड़ लगानापुरुष सेबर व्यक्तिगत – सेमीफाइनलयोग्यता के अधीनदोपहर 1:30 बजेबाड़ लगानामहिला फ़ॉइल व्यक्तिगत – पदक के लिए मुकाबलायोग्यता के अधीनदोपहर 2:10 बजेबाड़ लगानापुरुष सेबर व्यक्तिगत – पदक के लिए मुकाबलायोग्यता के अधीनदोपहर 2:30 बजेकबड्डीमहिला टीम – प्रारंभिक दौर, ग्रुप एभारत बनाम ईरानसुबह 8:30 बजेकबड्डीपुरुष टीम – प्रारंभिक दौर, ग्रुप एभारत बनाम बांग्लादेशसुबह 9:45 बजेमुक्केबाज़ीपुरुष 80 किग्रा – राउंड ऑफ़ 16अंकुश बनाम हम्सा वोगेल (बहरीन)सुबह 8:30 बजे सेभारोत्तोलनमहिला 49 किग्रा – फाइनल, ग्रुप एमीराबाई चानूसुबह 10:00 बजेभारोत्तोलनमहिला 53 किग्रा – फाइनल, ग्रुप एज्ञानेश्वरी यादवदोपहर 1:30 बजेस्क्वाशपुरुष एकल – राउंड ऑफ़ 32अभय सिंह बनाम अर्कराडेट अर्कराहिरुन्या (थाईलैंड)सुबह 10:30 बजेस्क्वाशमहिला एकल – राउंड ऑफ़ 32तन्वी खन्ना बनाम किम डामी (दक्षिण कोरिया)सुबह 11:15 बजेस्क्वाशपुरुष एकल – राउंड ऑफ़ 32वीर चोटरानी बनाम मोहम्मद शमील मुक्तार वकील (श्रीलंका)दोपहर 12:00 बजेबैडमिंटनपुरुष टीम – सेमीफाइनलभारत बनाम चीनसुबह 11:30 बजेहॉकीमहिला टीम – पूल बीभारत बनाम थाईलैंडसुबह 11:30 बजेवुशुमहिला सांडा 60 किग्रा – सेमीफाइनलरोशिबिना देवी बनाम थानिया कुसुमानिंगत्यास (इंडोनेशिया)दोपहर 2:30 बजे से

September 23, 2026

KBC Pattern GK Quiz: 21 सवाल, 4 ऑप्शन और एक सही जवाब, क्या आप जीत पाएंगे पूरा गेम?

KBC Questions and Answers: क्या आप KBC की हॉट सीट पर 21 में से 21 सही कर सकते हैं? इतिहास और भारत के भूगोल पर आधारित इस GK Quiz में बिना लाइफलाइन अपनी जानकारी आजमाएं!KBC GK Quiz: क्या आप KBC की हॉट सीट पर बैठकर लगातार सही जवाब दे सकते हैं? अगर आपको General Knowledge और Quiz पसंद है, तो यह KBC Pattern Quiz आपके लिए है। इसमें इतिहास और भारत के भूगोल से जुड़े सवाल दिए गए हैं। चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु चाणक्य से लेकर सम्राट अशोक, नालंदा, अजंता-एलोरा, भारत की नदियों, झीलों, राज्यों और समुद्र तक कई सवाल आपके GK की परीक्षा लेंगे। हर सवाल में 4 ऑप्शन दिए गए हैं, लेकिन सही जवाब सिर्फ एक है। अब खुद को KBC की हॉट सीट पर बैठाइए और बिना किसी लाइफलाइन के जवाब दीजिए। देखिए 21 में से आपके कितने जवाब सही निकलते हैं! Read more