September 23, 2026

Lalbaugcha Raja: संजय दत्त ने बप्पा के पैरों से सिंदूर लेकर पत्नी मान्यता की भरी मांग, Video ने जीता फैंस का दिल - Haribhoomi

मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने तमाम सेलेब्स पहुंच रहे हैं। इसी बीच संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे, जहां से उनके एक वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया। Read more

September 23, 2026

IIT बॉम्बे छात्र सुसाइड केस: आईफोन खोलेगा साहिल की मौत का राज? आरोपी प्रोफेसर छुट्टी पर भेजे गए | iit-bombay-student-death-case-crime-branch-investigation

मुंबई: IIT Bombay student death case: आईआईटी बॉम्बे के सेकंड ईयर बीटेक छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की संदिग्ध मौत के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच आगे बढ़ रही है। जांच एजेंसी ने साहिल के माता-पिता, उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों और संस्थान से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए हैं। अब पुलिस घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल डिवाइस और सामने आए विभिन्न दावों की पड़ताल कर रही है। मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला का नाम सामने आने के बाद आईआईटी बॉम्बे प्रबंधन ने उन्हें छुट्टी पर भेज दिया है। संस्थान ने मामले की आंतरिक जांच के लिए 10 सदस्यीय पैनल भी गठित किया है। बताया गया है कि पैनल को अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर सौंपनी है। Read more

September 23, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, वकीलों का कार्य बहिष्कार

Ram Mandir Chadhawa Chori : अयोध्या (Ayodhya) स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Scam) के मामले में आज बुधवार को पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद जेल में बंद आठ आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल (Ram Mandir Chargesheet) कर दी। चार्जशीट दाखिल (Ram Mandir Chargesheet) होते ही वकीलों ने विरोध शुरू कर दिया और कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। इस दौरान कोर्ट परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। Read more

September 23, 2026

आईएसएफ के हाथ से ‘लिफाफा’ क्यों गया?: कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती, आज होगी अहम सुनवाई

इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के नेता और भांगड़ से विधायक नौशाद सिद्दीकी की याचिका पर आज कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। सिद्दीकी ने चुनाव आयोग के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें ISF का चुनाव चिह्न ‘लिफाफा’ बदलकर ‘अलमारी’ कर दिया गया है। ISF ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ‘लिफाफा’ चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा था। सिद्दीकी के वकील शमीम अहमद ने मंगलवार को जस्टिस कृष्ण राव की अदालत में इस मामले का जिक्र करते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की थी। हाईकोर्ट की प्रकाशित सूची के मुताबिक, आज जस्टिस राव की अदालत में इस याचिका पर सुनवाई होगी। Read more

September 23, 2026

Brajesh Pathak On Akhilesh Yadav: ‘जो कृष्ण का नहीं हुआ, वो किसी का नहीं हो सकता’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हमला

Brajesh Pathak On Akhilesh Yadav: लखनऊ: अयोध्या में अतिक्रमण हटाने और सड़क चौड़ीकरण को लेकर हो रही बुलडोजर कार्रवाई का सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विरोध किया है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तीखा पलटवार किया है। ब्रजेश पाठक ने सपा पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए अयोध्या और काशी के विकास को रोकने का दावा किया। पाठक ने अखिलेश यादव से मथुरा को लेकर उनका रुख स्पष्ट करने को भी कहा। Read more

September 23, 2026

Indian Man Murder: UAE में भारतीय का मर्डर, शव के 9 टुकड़े कर बैग में भरे, पत्नी और बेटा लापता, कई सवाल अनसुलझे

Indian Man Murder: बेहतर जिंदगी और परिवार के सुनहरे भविष्य की तलाश में संयुक्त अरब अमीरात(United Arab Emirates) पहुंचे कर्नाटक(Karnataka) के एल्विन प्रकाश कुंदर (Alvin Prakash Kundar) के साथ ऐसा खौफनाक हादसा (Horrific Acc जिसने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जुलाई में प्रकाश की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी गई। उनके शव के नौ टुकड़े किए गए (Cut Into Nine Pieces) और उन्हें दो बैग में भर दिया गया। बाद में उनका शव ओमान जाने वाले रास्ते पर खड़ी एक कार में मिला। Read more

September 23, 2026

बंगाल के 933 सरकारी स्कूलों पर लगा ताला: अब फिर खुलेंगे या किसी और काम आएंगे? शुभेंदु सरकार ने शुरू की कवायद

पश्चिम बंगाल में शून्य नामांकन के कारण बंद किए गए 933 स्कूलों की अब दोबारा समीक्षा होगी। जिला प्रशासन मौके पर जाकर स्कूलों की जमीन, भवन और दूसरी संपत्तियों की स्थिति जांचेगा। जहां छात्रों की वापसी की संभावना होगी, वहां स्कूल फिर शुरू या पुनर्गठित किए जा सकते हैं। वहीं, जिन स्कूलों को दोबारा चलाना संभव नहीं होगा, उनकी संपत्तियों का इस्तेमाल स्वास्थ्य, प्रशिक्षण, कृषि, ग्रामीण विकास, सामुदायिक या अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के लिए किया जा सकता है। इसके लिए जिला प्रशासन को इन सभी स्कूलों की मौके पर जाकर जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। Read more

September 23, 2026

पढ़ें 23 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

06:00 AM, 23-Sep-2026 Weather Forecast 23 Sep 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today Weather Forecast 23 Sep 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today और पढ़ें Read more

September 23, 2026

2030 तक हेपेटाइटिस 'बी' और 'सी' को खत्म करने के लिए भारत प्रतिबद्ध, यूएनजीए में दोहराया संकल्प

2030 तक हेपेटाइटिस 'बी' और 'सी' को खत्म करने के लिए भारत प्रतिबद्ध, यूएनजीए में दोहराया संकल्प 2030 तक हेपेटाइटिस 'बी' और 'सी' को खत्म करने के लिए भारत प्रतिबद्ध, यूएनजीए में दोहराया संकल्प Read more

September 23, 2026

कोलकाता में सियासी बवाल: पार्टी दफ्तर के कब्जे को लेकर TMC-BJP में झड़प, हुमायूं कबीर घायल – Sanjeevni Today

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार को पार्टी कार्यालय के कथित कब्जे को लेकर तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों को अलग किया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में पूर्व विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी हुमायूं कबीर भी शामिल हैं। Read more