Ram Mandir Chadhawa Chori : अयोध्या (Ayodhya) स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Scam) के मामले में आज बुधवार को पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद जेल में बंद आठ आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल (Ram Mandir Chargesheet) कर दी। चार्जशीट दाखिल (Ram Mandir Chargesheet) होते ही वकीलों ने विरोध शुरू कर दिया और कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। इस दौरान कोर्ट परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार, चार्जशीट दाखिल (Ram Mandir Chargesheet) करने के लिए विवेचक और अयोध्या (Ayodhya) के सीओ एंटी करप्शन कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान बार एसोसिएशन ने विरोध जताते हुए मांग की कि चार्जशीट दाखिल करने से पहले उन्हें इसकी प्रति दिखाई जाए और उनकी आपत्तियों को सुना जाए।
चार्जशीट से पहले आपत्ति सुनने की मांग
अधिवक्ताओं का कहना है कि मामले में चार्जशीट दाखिल (Ram Mandir Chargesheet) करने से पहले उनकी आपत्तियों पर विचार किया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर वकीलों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। मामले को लेकर अधिवक्ता संघ की महत्वपूर्ण बैठक भी चल रही है।
आठ आरोपियों के खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट
पुलिस ने इस मामले में जेल में निरुद्ध आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल (Ram Mandir Chargesheet) की है। इनमें टिन्नू यादव, करुणेश, मनीष, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, रमाशंकर, अनुकल्प मिश्र और लवकुश मिश्र समेत आठ लोग शामिल हैं। अब चार्जशीट में दर्ज तथ्यों और आरोपों को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर रहेगी।
ये भी पढ़ें:CG Conversion controversy: छतीसगढ़ में धर्मांतरण विवाद के बीच क्रिश्चियन फोरम का बड़ा कदम, लिखा- चर्च में प्रवेश केवल ईसाइयों को मिलेगा, आए तो खुद जिम्मेदार
ट्रस्ट पदाधिकारियों के खिलाफ भी FIR की मांग
इस मामले में अधिवक्ताओं ने राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) के पूर्व महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी उठाई है। इस संबंध में पहले ही तहरीर दी जा चुकी है। अब चार्जशीट में ट्रस्ट पदाधिकारियों और बैंककर्मियों की भूमिका को लेकर क्या तथ्य सामने आए हैं, इस पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं। फिलहाल, चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एक तरफ पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र पेश किया है, वहीं दूसरी तरफ अधिवक्ताओं के विरोध और उनकी मांगों के चलते कोर्ट परिसर में हलचल बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:Indian Man Murder: UAE में भारतीय का मर्डर, शव के 9 टुकड़े कर बैग में भरे, पत्नी और बेटा लापता, कई सवाल अनसुलझे