September 23, 2026

Lalbaugcha Raja: संजय दत्त ने बप्पा के पैरों से सिंदूर लेकर पत्नी मान्यता की भरी मांग, Video ने जीता फैंस का दिल - Haribhoomi

मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने तमाम सेलेब्स पहुंच रहे हैं। इसी बीच संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे, जहां से उनके एक वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया।

Sanjay Dutt wife Maanayata at Lalbaugcha Raja

संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए

  • Published: 23 Sep 2026, 01:12 PM IST
  • Last Updated: 23 Sep 2026, 01:12 PM IST

Sanjay Dutt at Lalbaugcha Raja: मुंबई में गणेशोत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड सितारों का लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शाहरुख खान, परिणीति चोपड़ा और गोविंदा के बाद अब अभिनेता संजय दत्त भी पत्नी मान्यता दत्त के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान संजय दत्त ने अपनी पत्नी की सुरक्षा का खयाल रखा साथ ही एक खास अंदाज भी देखने को मिला जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

पत्नी मान्यता के साथ लालबागचा राजा पहुंचे संजय दत्त
संजय दत्त मंगलवार को पत्नी मान्यता दत्त के साथ मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे। भारी भीड़ को देखते हुए अभिनेता के साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। दर्शन के लिए संजय दत्त ने नारंगी रंग का कुर्ता पहना था, जबकि मान्यता गुलाबी रंग के सूट में नजर आईं।

पंडाल में पहुंचने के बाद दोनों ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। भीड़ के बीच संजय लगातार मान्यता के करीब रहे और यह सुनिश्चित करते दिखे कि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

बप्पा के चरणों से सिंदूर लेकर पत्नी की मांग में भरा
संजय दत्त के दर्शन के दौरान एक पल ने सभी का ध्यान खींच लिया। अभिनेता ने बप्पा के चरणों से सिंदूर लिया और उसे अपनी पत्नी मान्यता की मांग में लगाया। इस खूबसूरत पल को वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने कैमरे में कैद कर लिया।

सामने आए वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग भी साफ नजर आ रही है। संजय और मान्यता ने साथ में बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

‘बप्पा हर साल मुझे यहां बुलाएं’
दर्शन के बाद संजय दत्त ने लालबागचा राजा के प्रति अपनी आस्था के बारे में भी बात की। अभिनेता ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें एक बार फिर लालबागचा राजा के दर्शन करने का मौका मिला। संजय ने कहा कि वह बप्पा से प्रार्थना करते हैं कि हर साल उन्हें यहां आने का बुलावा मिले और वह लगातार दर्शन के लिए आते रहें।

चंकी पांडे से भी हुई खास मुलाकात
संजय दत्त की इस यात्रा के दौरान एक खास मुलाकात भी देखने को मिली। उसी समय अनन्या पांडे अपने पिता और अभिनेता चंकी पांडे के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थीं।

पंडाल में संजय दत्त और चंकी पांडे की मुलाकात हुई। दोनों पुराने दोस्तों की तरह एक-दूसरे से गले मिले और बातचीत करते नजर आए। दोनों का यह मिलना भी वहां मौजूद लोगों और तस्वीरें लेने वाले फोटोग्राफरों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

इन हालिया फिल्मों में नजर आए संजय दत्त
काम की बात करें तो संजय दत्त साल 2026 में ‘द राजा साब’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’, ‘राजा शिवाजी’, ‘आखिरी सवाल’ और कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ में दिखाई दिए हैं। इसके अलावा अब वह आने वाली फिल्म ‘खलनायक रिटर्न्स’ में नजर आएंगे।