September 28, 2026
IND vs AFG: बारिश की वजह से रद्द हुआ मुकाबला, टीम इंडिया पहुंची सेमीफाइनल में - India TV Hindi
एशियन गेम्स 2026 का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था। लेकिन भारी बारिश की वजह से इस मैच में एक भी गेंद नहीं फेंका गया और इसे रद्द कर दिया गया। इस मैच के रद्द होने के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इससे पहले इसी मैदान पर पाकिस्तान और हांगकांग का मुकाबला भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहां भी बेहतर रैंकिंग की वजह से पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। पाकिस्तान को बिना 1 गेंद खेले सेमीफाइनल का टिकट मिल गया।
Read more