September 28, 2026

LIC की धांसू स्कीम... एक प्लान में डबल बोनस, ₹2500000 का भी हो जाएगा जुगाड़

एलआईसी की ये स्कीम है कमाल

  • 1/6

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने ग्राहकों के लिए कई तरह की स्कीम चलाती है. इनमें कुछ पेंशन की गारंटी देती हैं, तो कुछ रेग्युलर इनकम पक्की कर देती हैं. इसके अलावा एक और सुपरहिट स्कीम है एलआईसी न्यू जीवन आनंद प्लान (Jeevan Anand Plan), जिसमें सबसे खास बात ये है कि इसमें निवेश करने वालों को एक नहीं, बल्कि दो बार बोनस का फायदा दिया जाता है. इसके जरिए 25 लाख रुपये को मोटा फंड जुटाया जा सकता है. आइए समझते हैं पूरा गणित... (Photo: ITG)

डबल बोनस का मिलेगा फायदा

  • 2/6

डबल बोनस का मिलेगा फायदा
अगर आप चाहते की आपके ऊपर ज्यादा निवेश का बोझ न पड़े और रोजाना की छोटी-छोटी बचत के जरिए ही मोटा पैसा जमा हो जाए. तो फिर इस लिहाज से एलआईसी जीवन आनंद प्लान आपके बेहद काम आ सकता है. इस में भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से दो तरह के बोनस ऑफर किए जाते हैं, इनमें पहला सिंपल रिवर्सरी बोनस और दूसरा फाइनल एडिशनल बोनस शामिल है. LIC Bonus का फायदा ये होता है कि पॉलिसीहोल्‍डर्स की मैच्‍योरिटी अमाउंट बढ़ जाता है. इसके ऊपर आप चाहें तो लोन भी ले सकते हैं. (Photo: GettyImage)

मैच्‍योरिटी के बाद भी बीमा कवर

  • 3/6

मैच्‍योरिटी के बाद भी बीमा कवर
LIC Jeevan Anand Plan में एक नहीं, बल्कि कई फायदे मिलते हैं, जो इसकी पॉपुलैरिटी को बढ़ाते हैं. इस स्‍कीम की एक खास बात ये भी है किइसकी मैच्‍योरिटी पूरा होने पर फंड तो मिलता ही है, इके साथ ही मैच्‍योरिटी पूरा होने के बाद भी पॉलिसी के तहत व्‍यक्ति को बीमा कवर मिलता रहता है. यानी एक ही स्कीम में मोटा फंड और लाइफ इंश्‍योरेंस का भी फायदा उठा सकते हैं. (Photo: ITG)

रोज 45 रुपये बचाकर 25 लाख मिलेंगे

  • 4/6

रोज 45 रुपये बचाकर 25 लाख मिलेंगे
न्यू जीवन आनंद स्कीम (New Jeevan Anand Policy) में आप करीब 1358 रुपये महीने का जमा करके 25 लाख रुपये का फंड जमा कर सकते हैं. इसके लिए आपको लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना होगा. अगर आप प्लान में 35 साल के लिए निवेश करते हैं, तो आपको इसकी मैच्योरिटी (Maturity) पूरी होने 25 लाख रुपये मिलेंगे.अब 1358 रुपये मंथली के हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो ये रोजाना के करीब 45 रुपये होते हैं, जबकि इस तरह से सालाना करीब 16,300 रुपये जमा होंगे. यह मैच्योरिटी फंड पॉलिसी की अवधि, उम्र और बोनस पर भी निर्भर करता है. (Photo: ITG)

बोनस का ये फुल कैलकुलेशन 

  • 5/6

बोनस का ये फुल कैलकुलेशन 
आप एलआईसी जीवन आनंद में पांच लाख रुपये का सम एश्योर्ड लेते हैं, तो फिर रोजाना 45 रुपये के निवेश के जरिए 35 साल की अवधि में आपके कुल 5.70 लाख रुपये के करीब जमा करेंगे. इसके साथ ही आपको मिलने वाला रिविजनरी बोनस 8.60 लाख रुपये और फाइनल एडिशनल बोनस 11.50 लाख रुपये दिया जाएगा. इस तरह से पॉलिसी में डबल बोनस का फायदा जोरदार मिल जाता है. (Photo: ITG)

ये राइडर्स भी बनाते हैं पॉपुलर 

  • 6/6

ये राइडर्स भी बनाते हैं पॉपुलर 
अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो LIC New Jeevan Anand Plan लेने वाले पॉलिसी होल्डर की अगर किसी कारणवस मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को पॉलिसी का 125 फीसदी डेथ बेनिफिट मिलेगा. इसके अलावा अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु पॉलिसी के मेच्योर होने से पहले होती है, तो फिर डॉक्युमेंट्स में दर्ज नॉमिनी को समएश्योर्ड के बराबर पैसा मिलता है. एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी राइडर, एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर, न्यू टर्म इंश्योरेंस राइडर और न्यू क्रिटिकल इलनेस बेनिफिट राइडर भी इसमें ऑफर किए जाते हैं. हालांकि, इसमें टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलता. (Photo: GettyImage)