पटना में मेडिकल छात्रों का आज मुख्यमंत्री आवास घेराव: BUHS में स्थायी कुलपति समेत 9 मांगें, गांधी मैदान में जुट रहे छात्र; पप्पू यादव भी शामिल होंगे - Patna News
पटना4 घंटे पहले
कॉपी लिंक
बिहार के मेडिकल छात्र आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। प्रदर्शन के लिए छात्र गांधी मैदान के गेट नंबर-10 पर जुट रहे हैं।
अब से कुछ देर बाद छात्र मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होंगे।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए JP गोलंबर पर बैरिकेटडिंग की गई है। इसके साथ ही 200 से अधिक की संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है।
बिहार के मेडिकल छात्र की क्या है मांगें, जानें
1. BUHS में स्थायी कुलपति की मांग
छात्रों की प्रमुख मांग बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BUHS) में स्थायी कुलपति की नियुक्ति है। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति होने से शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा। इसके साथ ही छात्रों ने सत्र को नियमित करने की मांग भी उठाई है।
2. परीक्षा और कॉपी जांच को लेकर मांग
प्रदर्शन कर रहे छात्र परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि परीक्षा की कॉपियों की दोबारा जांच की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा परीक्षा और सप्लीमेंट्री परीक्षा के शुल्क को कम करने की मांग भी शामिल है। छात्रों ने नियमित शैक्षणिक कैलेंडर लागू करने की भी मांग की है, ताकि परीक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां तय समय पर हो सकें।
3. नियमों के पालन और शिकायत व्यवस्था की मांग
छात्रों ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC), फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) और नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। छात्रों के लिए अलग हेल्प डेस्क और प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था बनाने की भी मांग रखी गई है, ताकि समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।
4. स्टाइपेंड देने की मांग
इसके अलावा BUHS से जुड़े छात्रों को स्टाइपेंड देने की मांग भी प्रदर्शन का प्रमुख मुद्दा है। छात्रों का कहना है कि उनकी शैक्षणिक और प्रशासनिक समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। इन्हीं मांगों को लेकर छात्र आज गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
.
खबरें और भी हैं...
भास्कर इन्वेस्टिगेशन
कुंवारी लड़कियों की कोख का सौदा, टारगेट कर प्रेग्नेंट करते: बिहार के अस्पतालों ने बेचे 1000 बच्चे; 90 दिन आशा वर्कर बनकर एजेंट्स के बीच रिपोर्टर3:58
कॉपी लिंक
शेयर
LIVE
बिहार- आसमान तक उठा पानी का 'बवंडर' VIDEO: नेपाल ने 6.52 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, गंडक-बागमती उफान पर; 23 गांव डूबे, हाईवे बंद1:26
कॉपी लिंक
शेयर
LIVE
पटना-प्रदर्शनकारी छात्रों की पुलिस से झड़प, धक्का-मुक्की कर आगे बढ़े: बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी, सांसद पप्पू यादव भी पहुंचे; डाकबंगला चौराहे पर कंटीले तार लगाए गए1:21
कॉपी लिंक
शेयर
पटना- मल्टी मॉडल हब में पार्किंग के लिए लगेगा चार्ज: सेंसर और कैमरे से बनेगा ऑटोमेटिक टिकट, एक साथ खड़ी हो सकेंगी 225 कारें