September 28, 2026

गांधी जयंती पर मुंबई में आर-पार! CJP के प्रदर्शन को नहीं मिली अनुमति, दीपके बोले- अब होगा 'जेल भरो आंदोलन'

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को मुंबई के प्रतिष्ठित शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, हालांकि मुंबई पुलिस ने रविवार को उन्हें इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया.दिपके ने कहा कि पुलिस के इस फैसले के बाद संगठन गांधी जयंती के दिन मुंबई में जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा.

इधर मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया कि बॉम्बे हाईकोर्ट के 2013 के आदेश के अनुसार, शिवाजी पार्क में किसी भी सभा के लिए अनुमति देने का अधिकार उसे नहीं है. उनके स्पष्टीकरण में कहा गया है कि यह साइलेंस जोन है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें कहा गया है हाईकोर्ट के 2013 के फैसले और महाराष्ट्र सरकार के बाद के आदेश के अनुसार, मुंबई पुलिस को शिवाजी पार्क में किसी भी तरह के जमावड़े के लिए अनुमति देने का अधिकार नहीं है.

Permission has been denied because Mumbai Police is not empowered to grant permission for any gathering at Shivaji Park in accordance with the judgement of Hon. High Court in PIL 116/2009 dated 04/01/2013 and subsequent order of Government of Maharashtra dated 20/01/16. It has https://t.co/cCFPcfo3Ws pic.twitter.com/xTOhKPyyuq

— मुंबई पोलीस Mumbai Police (@MumbaiPolice) September 27, 2026

पुलिस ने दूसरी जगह तलाशने की कही बात

इसके सात ही पुलिस ने ये भी कहा कि आवेदक अजिंक्य शिंदे को यह बात समझा दी गई है और उन्हें सलाह दी गई है कि वे विरोध-प्रदर्शन के लिए मुंबई शहर में कोई दूसरी जगह देखें और अनुमति के लिए आवेदन करें, जिस पर उचित तरीके से विचार किया जाएगा.

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

25 सितंबर को अभिजीत दिपके ने कहा था ‘अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कल तक इस्तीफा नहीं देते हैं, तो कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 2 अक्टूबर को मुंबई से अपना राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी और इसे भारत के दूसरे शहरों में ले जाएगी. इस गांधी जयंती पर, आइए लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लें’. हालांकि पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया.

🚨IMPORTANT UPDATE

Mumbai Police has denied permission for our peaceful protest.

After our RIGHT TO VOTE, were now being robbed of our RIGHT TO PROTEST too.

If denied permission, this Gandhi Jayanti, on the path of Mahatma Gandhi, CJP will start a Jail Bharo Andolan! pic.twitter.com/baywq1LJCh

— Cockroach Janta Party – CJP (@Cockroachisback) September 27, 2026

CJP का जेल भरो आंदोलन का ऐलान

वहीं CJP ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा ‘मुंबई पुलिस ने हमारे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की इजाज़त देने से इनकार कर दिया है.वोट देने के अधिकार के बाद अब हमसे विरोध करने का अधिकार भी छीना जा रहा है. अगर इजाज़त नहीं मिली, तो इस गांधी जयंती पर महात्मा गांधी के रास्ते पर चलते हुए CJP ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू करेगा!’.

जयप्रकाश सिंह

जयप्रकाश सिंह

जयप्रकाश सिंह का नाम देश के चुनिंदा क्राइम रिपोर्टर में आता है. लंबे समय से टीवी जर्नलिस्ट के तौर पर सेवाएं जारीं. करीब तीन दशकों से सक्रिय पत्रकारिता का हिस्सा. प्रोड्यूसर, एंकर और क्राइम रिपोर्टर की भूमिका. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष में एसोसिएट एडिटर के रूप में मुंबई से कार्यरत. इसके पहले 2012 से 2022 तक मुंबई में इंडिया टीवी के ब्यूरो चीफ रहे. 2005 से 2012 तक नेटवर्क18 ग्रुप के आईबीएन7 चैनल में डिप्टी ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभाली. 2004 से 2005 तक सहारा समय मुंबई में बतौर सीनियर स्पेशल कॉरस्पॉन्डेंट काम किया. 2002 से 2004 तक मुंबई ब्यूरो में बीएजी फिल्म्स के चीफ रहे. नवभारत टाइम्स मुंबई में 1997 में जॉइन किया और यहां 2 साल काम किया. इससे पहले भी चार संस्थानों में काम किया.

Read More

google button