October 2, 2026

पंजाब को नशा मुक्त करेंगे : अमित शाह

भाजपा द्वारा आयोजित 13 दिन चली 117 विधानसभा क्षेत्रों में 4 हजार किलोमीटर की नशा मुक्त पंजाब यात्रा के समापन समारोह पर जालंधर में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पंजाब को केवल भाजपा ही नशा मुक्त कर सकती है। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब के लोगों के साथ यह वायदा भी किया कि यदि पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो अगले 2 वर्षों में ही 31 दिसम्बर, 2029 तक पंजाब में से नशे का मुकम्मल खात्मा कर दिया जाएगा तथा एक भी चिट्टे का व्यापारी पंजाब में रहने नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव नशे के मुद्दे पर लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि बेशक इस समय पंजाब में अमन कानून, गैंगस्टरवाद, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों व मजदूरों के कई मुद्दे हैं, परंतु भाजपा नशे को ही मुख्य मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में उतरेगी, क्योंकि भाजपा के लिए नशा कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह पंजाब के बहादुर लोगों के भविष्य के साथ जुड़ा हुआ है। पंजाब में सरकार बनते ही भाजपा नशे के खिलाफ निर्णायक लडाई लडेगी तथा वह स्वयं आकर इस लडाई का आगाज़ करके जाएंगे। देश भर में नशे का बड़े स्तर पर सफाया किया गया है तथा बड़ी संख्या में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भी डाला है, जबकि दूसरी तरफ पंजाब में मौजूदा ‘आप’ सरकार ने नशे को पूरी खुल दी हुई है तथा पी.आई.टी.एन.डी.पी.एस. के तहत एक भी नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। नशा विरोधी रैली को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने पंजाब के लोगों से एक अवसर मांगते हुए कहा कि यदि पंजाब की जनता उनको अगले पांच वर्षों के लिए सरकार बनाने का एक अवसर देती है तो भाजपा पंजाब से नशे को जड़ से उखाड़ देगी। उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की कि वह एक बार कमल के फूल का बटन दबा दें तो भाजपा पंजाब में एक भी नशे के तस्कर को रहने नहीं देगी। Read more

October 2, 2026

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, प्रशांत भूषण बोले- पार्टी के झंडे नहीं, आम नागरिक बनकर आएं

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रशांत भूषण ने लोगों से अपील की है कि वे किसी पार्टी के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं, बल्कि आम नागरिक बनकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल हों।नई दिल्ली। लेफ्ट छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने शुक्रवार को चुनाव आयोग के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का फिर से आह्वान किया है। मध्य दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच, सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण ने भी लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग किसी राजनीतिक पार्टी या संगठन के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं, बल्कि आम नागरिक बनकर जंतर-मंतर पहुंचें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में प्रशांत भूषण ने लिखा कि यह प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार और उनके 'आकाओं' द्वारा लोकतंत्र को 'हाईजैक' करने के खिलाफ है। उन्होंने साफ किया कि यह कोई दलगत या राजनीतिक प्रदर्शन नहीं है। Read more

October 2, 2026

उत्तर प्रदेश: गन्ना किसानों के लिए अधिक पैदावार वाली 4 नई किस्में जारी, जानिए खासियत

02 अक्टूबर 2026, भोपाल: उत्तर प्रदेश: गन्ना किसानों के लिए अधिक पैदावार वाली 4 नई किस्में जारी, जानिए खासियत – उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को अब खेती के लिए चार नई गन्ना किस्मों का विकल्प मिलेगा। ‘उत्तर प्रदेश बीज गन्ना एवं गन्ना किस्म स्वीकृति उप समिति’ ने उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर की विकसित तीन किस्मों को.शा.23232, को.शा.19235 और को.शा.18232 तथा भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ की विकसित को.लख.21201 को खेती के लिए अनुमोदित किया है। Read more

October 2, 2026

SIR में छूट गया वोटर लिस्ट से नाम? अब Form 6 से मिलेगा मौका, 20 राज्यों में EC का स्पेशल अभियान

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच चुनाव आयोग ने अब एक अहम कदम उठाया है। आयोग ने उन 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल ड्राइव चलाने का निर्देश दिया है, जहां SIR की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस अभियान का मकसद उन योग्य मतदाताओं को फिर से मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनका नाम किसी वजह से छूट गया है। Read more

October 2, 2026

Maharashtra Drought: 265 तालुकों में सूखा, लोकायुक्त के लिए 1.32 करोड़ की लग्जरी कारें मंजूर

महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति के बीच सरकारी खर्च से जुड़ा एक फैसला चर्चा में है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने लोकायुक्त कार्यालय के चार सदस्यों के लिए कुल 1.32 करोड़ रुपये की गाड़ियां खरीदने की मंजूरी दी है। प्रत्येक वाहन के लिए 33 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। यह फैसला ऐसे समय में हुआ है जब राज्य के 358 में से 265 तालुकाओं को आधिकारिक तौर पर सूखा प्रभावित घोषित किया गया है। Read more

October 2, 2026

मध्य प्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

02 अक्टूबर 2026, भोपाल: मध्य प्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर जिले का महत्वपूर्ण योगदान है। अनूपपुर जल संपदा से भी समृद्ध है और जिले में केवई उद्वहन सिंचाई परियोजना के माध्यम से सिंचाई सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश में तकनीक और नवाचार के जरिए कृषि उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के साथ ही 100 लाख हेक्टेयर तक सिंचाई क्षमता का विस्तार करने का लक्ष्य है। Read more

October 2, 2026

दिल्ली में दो एलिवेटेड रोड बनाएगी NHAI, किस इलाके में बनेगा और कहां जाना-आना होगा आसान?

Gurugram News: गुरुग्राम और दिल्ली के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए दो बड़ी एलिवेटेड रोड परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. पहला प्रोजेक्ट एमजी रोड पर शुरू होगा. NHAI ने अंधेरिया मोड़ से दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर तक के साढ़े आठ किलोमीटर लंबे हिस्से में से 4.5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर को एलिवेटेड बनाने की डीपीआर तैयार कर ली है. Read more

October 2, 2026

Blood Sugar: खाना खाने के बाद 5, 10 या 20 मिनट की वॉक, जानें कितनी देर चलना है फायदेमंद

भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और कम शारीरिक गतिविधि के कारण ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या तेजी से आम हो रही है। ऐसे में खाना खाने के बाद थोड़ी देर पैदल चलना एक आसान आदत मानी जाती है। लेकिन सवाल यह है कि भोजन के बाद कितनी देर तक चलना पर्याप्त है—5 मिनट, 10 मिनट या फिर 20 मिनट? रिसर्च और डायबिटीज से जुड़ी विशेषज्ञ सलाह के मुताबिक, खाने के बाद थोड़ी देर की शारीरिक गतिविधि भी लंबे समय तक बैठे रहने की तुलना में फायदेमंद हो सकती है। वॉक की अवधि आपकी दिनचर्या, भोजन और शरीर की क्षमता पर निर्भर करती है। Read more

October 2, 2026

PM मोदी ने कैप्टन स्मिथ से की फोन पर बात, पायलट से पूछा- हिम्मत कहां से मिली?

Captain Smit: फ्लाईदुबई फ्लाइट साजिश में हीरो साबित हुए कैप्टन स्मित मच्छार इस समय अबू धाबी में भर्ती हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की. Read more