October 4, 2026

Bhopal Retired IAS Murder Case: भोपाल में रिटायर्ड IAS मर्डर केस में बड़ा अपडेट, आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित, आगरा में बहनों और सौतेली मां से पूछताछ

Bhopal Retired IAS Murder: भोपाल  (Bhopal News) के रातीबड़ में रिटायर्ड  IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल  (IAS Rakesh Agrawal) की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट है। आरोपी केयरटेकर वरुण कुमार पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इतना ही नहीं एमपी पुलिस ने उसके डिजिटल फुटप्रिंट (Digiral Foot Print) की तलाश में दो विशेष तकनीकी टीमों को भी मैदान में उतारा है। 

क्राइम ब्रांच ने लगाई (Bhopal Retired IAS Murder) 

आपको बता दें क्राइम ब्रांच की 11 और भोपाल  (Bhopal Police) जोन-एक की चार टीमें आरोपी वरुण की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। इसमें 15 टीमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों को खंगाल रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर टेक्निकल सेल उसके पुराने मोबाइल नंबरों और अन्य डिजिटल फुटप्रिंट की खोजने में जुटी है।

आगरा में बहनों से हुई पूछताछ 

आपको बता दें इस बड़े हत्याकांड (Bhopal Retired IAS Murder) में पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती वरुण की मोबाइल लोकेशन को लेकर है। पुलिस को अभी तक आरोपी को उसकी लोकेशन नहीं मिली है। इसके लिए पुलिस ने पटियाला और आगरा निवासी उसकी दो बहनों से भी पूछताछ की है। इसके अलावा ग्वालियर निवासी उसके पिता और सौतेली मां से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

MP Teachers News: मध्य प्रदेश के 80 हजार शिक्षकों के लिए टेंशन वाली खबर, हाईकोर्ट के खिलाफ रिव्यू याचिका लगाएगा विभाग

यहां मिली थी आखिरी लोकेशन

आपको बता दें  पुलिस को आगरा-मथुरा  (Agra News) रूट पर वरुण की आखिरी लोकेशन मिलने के बाद दिल्ली (Delhi News) , हरियाणा और पंजाब की दिशा में निगरानी बढ़ दी गई है। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इन सब चीाजें के बाद अब टीम अब ये पता लगाने में जुटी है कि आगरा के बाद केयरटेयर वरुण ने किस स्टेशन से ट्रेन से और कहां की ट्रेन पकड़ी है। 

क्या है पूरा घटनाक्रम 

आपको बता दें 30 सितंबर को मध्य प्रदेश  (Madhya Pradesh News) की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के रातीबड़ (Ratibad) थाना क्षेत्र के एक  रिटायर्ड  आईएएस (Retired IAS ) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।  जानकारी के अनुसार सूरजनगर (Bhopal Suraj Nagar) में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल (Rakesh Agrawal) का मर्डर Bhopal Retired IAS Murder हुआ था। इस मामले में घटना के बाद पहली सुई दो दिन पहले नौकरी पर रखे गए केयर टेकर पर गई। क्योंकि वह घटना के बाद से तुरंत गायब था। 

Bhopal Retired IAS Murder: भोपाल में रिटायर्ड IAS की गला रेतकर हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर वारदात के बाद गायब, पुलिस की तलाश जारी

लेखक