October 3, 2026

Rhiti Tiwari Bigg Boss 20 Eviction: Mahhi Vij, Yung DSA और Uditi Singh के फैसले से बाहर, Day 1 से Eviction तक पूरा सफर

बिग बॉस 20 के घर में करीब चार हफ्तों तक कभी अपनी निजी जिंदगी के खुलासों, कभी पिता मनोज तिवारी की पहचान से अलग निकलने की कोशिश, तो कभी तीखे झगड़ों की वजह से सुर्खियों में रहीं रीति तिवारी का सफर अचानक खत्म हो गया। Rhiti Tiwari Bigg Boss 20 Eviction कोई सामान्य पब्लिक वोटिंग वाला एविक्शन नहीं था — कैप्टेंसी टास्क के दौरान माही विज, यंग डीएसए और उदिति सिंह को किसी एक नॉमिनेटेड सदस्य की बची हुई लाइफलाइन खत्म करने की विशेष ताकत मिली, और तीनों की आपसी सहमति से रीति का नाम चुना गया। उनकी आखिरी लाइफलाइन खत्म होते ही उन्हें तुरंत घर से बाहर कर दिया गया। Read more

October 3, 2026

राष्ट्रपति मुर्मू के मनाली दौरे को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां

राष्ट्रपति मुर्मू के मनाली दौरे को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां October 3, 2026 बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। बैठक में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित डीआरडीओ, ग्रेफ, बीआरओ, एनएचएआई तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विभागवार समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं बेहतर समन्वय के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रपति के दौरे के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सुरक्षा एवं प्रवेश पास समय पर तैयार करवाने के निर्देश दिए, ताकि ड्यूटी व्यवस्था में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सड़क एवं पार्किंग व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, संचार सुविधाओं, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के प्रवास से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए तथा किसी भी स्तर पर आपसी समन्वय की कमी न रहे। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करने तथा आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा लेने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान पैराग्लाइडिंग, जिप लाइन, हॉट एयर बैलून, ड्रोन सहित अन्य हवाई एवं साहसिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन गतिविधियों की प्रभावी निगरानी करने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास के दौरान सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुचारू एवं व्यवस्थित रहनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सौंपे गए दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता से पूरा करें। Read more

October 3, 2026

SP Additional Collector Transfer Order: प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर ​तबादला, बदले गए इन जिलों के एसपी और अतिरिक्त कलेक्टर, देखिए पूरी सूची | IBC24

जयपुर: SP Additional Collector Transfer Order राजस्थान सरकार ने शनिवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 15 अधिकारियों के तबादले किए जबकि 10 अन्य अधिकारियों को पद से हटाकर पदस्थापन की प्रतीक्षा (एपीओ) में रखा। राज्य के कार्मिक विभाग ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर यह जानकारी दी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत राज चुनाव की घोषणा से कुछ घंटे पहले यह आदेश जारी किया गया। Read more

October 3, 2026

Weather Update: लौटते मॉनसून का भारी अलर्ट! दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार-बंगाल तक गरज के साथ बरसेंगे बादल

देश के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई का सिलसिला जारी है। दिल्ली-NCR से मॉनसून विदा हो चुका है, जबकि उत्तर भारत के कई अन्य राज्यों से भी इसकी वापसी हो रही है। हालांकि, मॉनसून की विदाई के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है।मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी के बाद भी कुछ दिनों तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 5 अक्टूबर के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। यानी बारिश का सीजन पूरी तरह खत्म होने से पहले एक बार फिर कई इलाकों में बादल बरस सकते हैं। Read more

October 3, 2026

Mehtab Mamta Shadi: रामपुर में मेहताब बनी ममता, जागेश की मोहब्बत में धर्म और नाम बदला, बोली- 5 साल से भोले की दीवानी

Mehtab Mamta Shadi:उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ने अपने प्रेमी जागेश पुरी से शादी के लिए धर्म परिवर्तन कर अपना नाम ममता रख लिया। इसके बाद बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में आचार्य केके शंखधार ने दोनों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराया। शादी के बाद ममता ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया है और जागेश के साथ आगे की जिंदगी बिताना चाहती हैं। Read more

October 3, 2026

31 दिसंबर 2029 के बाद मध्य प्रदेश में ड्रग्स के लिए कोई जगह नहीं होगी : अमित शाह

भोपाल, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को मध्य प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए 31 दिसंबर 2029 की समय-सीमा तय की। उन्होंने कहा कि वे इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। Read more

October 3, 2026

अलकायदा से जुड़ी तस्वीरें, कट्टरपंथी विचार और क्रैश की साजिश! फ्लाईदुबई के को-पायलट का आतंकी कनेक्शन

फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्रैश कराने की साजिश की जांच शुरू हो गई है. इस मामले में को-पायलट की पहचान कर ली गई है. को-पायलट ओमान का नागरिक हमाम अल-हम्मामी (Hamam al-Hammami) है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर अल-कायदा से जुड़े आतंकियों की तस्वीरें मिली हैं. Read more

October 3, 2026

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर

कासुगाई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में प्रणवी उर्स ने इतिहास रच दिया है। वह कासुगाई कंट्री क्लब ईस्ट कोर्स में चार दिन तक चले इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। Read more

October 3, 2026

IND vs PAK Final Live Score: सैम अयूब और मोहम्मद नवाज की पार्टनरशिप जारी, पाकिस्तान का स्कोर 117/3

IND vs PAK Final Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच खेला जा रहा है. इस मैच की लाइव अपडेट्स आप इस पेज को रीफ्रेश करके हासिल कर सकते हैं. Read more

October 3, 2026

MP Gopalak Sammelan: गृह मंत्री अमित शाह आज MP के गोशालाओं को देंगे 101 करोड़ की सौगात, 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भी करेंगे भूमिपूजन

MP Gopalak Sammelan : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) में गोशालाओं को 101 करोड़ की सौगात देंगे। गौरतलब है मंत्री अमित शाह 2 अक्टूबर को रात में भोपाल (Bhopal News) पहुंचे थे। रात को होटल ताज लेक फ्रंट (Hotel Taj Lakefront) में रुके। इसके बाद सुबह 11:00 बजे यहां से वाया रोड भेल दशहरा मैदान (Bhopal Dassehra Maidan) के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:25 बजे भेल दशहरा मैदान पहुंचेंगे। चलिए जानते हैं उनके आज के मिनट टू मिनट कार्यक्रम।  Read more