Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom
दिल्ली में इंटरनेट ग्राहक 10 साल में 217% बढ़कर 5.7 करोड़। सस्ते फोन, डेटा, 4G/5G ने ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ाई। भारत में सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ता लगभग एक अरब तक पहुँचने वाले हैं। ग्रामीण 57% उपयोगकर्ता, 44% भारतीय AI फीचर्स का उपयोग करते हैं। Internet Subscription In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले एक दशक में इंटरनेट कनेक्टिविटी तेजी से फैली है. दिल्ली सरकार के ताजा डेटा से पता चलता है कि 2015 में इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की संख्या 1.8 करोड़ थी, जो 2025 में बढ़कर 5.7 करोड़ हो गई है. यानी 10 सालों में इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की संख्या 217 प्रतिशत बढ़ी है. ये आंकड़े भले ही दिल्ली की तस्वीर पेश कर रहे हैं, लेकिन पूरा देश ही ऐसी क्रांति का गवाह बना है. इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ-साथ डेटा की कम कीमत के कारण देश के टेलीकॉम सेक्टर में करोड़ों नए ग्राहक जुड़े हैं और आज भारत दुनिया में मोबाइल यूजर्स की संख्या चीन के बाद सबसे ज्यादा है.
Read more