September 19, 2026

सिर्फ ₹1 में SIM और 24GB डेटा का दावा! BSNL के ऑफर में मिल रही अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें पूरी शर्तें

सिर्फ ₹1 में SIM और 24GB डेटा का दावा! BSNL के ऑफर में मिल रही अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें पूरी शर्तें

सिर्फ ₹1 में SIM, 24GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग! BSNL के ऑफर में क्या है खास, जानें पूरी डिटेल

अगर आप नया SIM लेने की सोच रहे हैं, तो BSNL का एक खास ऑफर आपका ध्यान खींच सकता है. कंपनी इस ऑफर के तहत सिर्फ 1 रुपये में SIM देने का दावा कर रही है. साथ ही ग्राहकों को 24GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. हालांकि, इस ऑफर का फायदा हर कोई नहीं उठा सकता. यह खास तौर पर नए ग्राहकों के लिए है, यानी BSNL के मौजूदा यूजर्स इसके लिए पात्र नहीं होंगे.

कंपनी इस ऑफर के जरिए ज्यादा से ज्यादा नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ना चाहती है. चलिए आपको बताते हैं 1 रुपये वाले इस प्लान में क्या-क्या मिलेगा और इसका फायदा उठाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना होगा.

1 रुपये में मिलेगी 24 दिनों की वैलिडिटी

इस ऑफर की सबसे खास बात इसकी कीमत है. महज 1 रुपये में मिलने वाले इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 24 दिनों की बताई गई है. यानी SIM लेने के बाद ग्राहक करीब साढ़े तीन हफ्ते तक इसमें मिलने वाली सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, इस तरह का ऑफर दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के पास नहीं है. हालांकि, ग्राहकों को ध्यान रखना चाहिए कि यह ऑफर नए यूजर्स के लिए ही है.

सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग

इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. इसका मतलब है कि आप दूसरे नेटवर्क पर मौजूद दोस्तों और परिवार के लोगों से भी बिना कॉलिंग लिमिट की चिंता किए बात कर सकते हैं. इसके अलावा, प्लान में रोजाना 100 SMS भी मिलेंगे. 24 दिनों की पूरी वैलिडिटी के दौरान ग्राहकों को कुल 2,400 SMS इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा.

रोजाना 1GB डेटा, कुल 24GB इंटरनेट

डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए भी इस ऑफर में सुविधा रखी गई है. BSNL ग्राहकों को हर दिन 1GB हाई-स्पीड 4G डेटा दे रही है। इस तरह 24 दिनों में कुल 24GB डेटा मिलेगा.

कंपनी के इस ऑफर से नए ग्राहक BSNL की 4G सर्विस को आजमा सकते हैं. इसके बाद वे अपने अनुभव के आधार पर तय कर सकते हैं कि उन्हें आगे भी BSNL का नेटवर्क इस्तेमाल करना है या किसी दूसरी कंपनी का SIM लेना है.

कब तक मिलेगा ऑफर और कैसे करें संपर्क?

BSNL ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है कि 1 रुपये वाला यह ऑफर 12 अक्टूबर 2026 तक चलेगा. यानी इच्छुक ग्राहकों को इस तारीख से पहले ऑफर की जानकारी लेकर जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.ऑफर से जुड़ी डिटेल जानने के लिए ग्राहक अपने नजदीकी BSNL ऑफिस जा सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी की वेबसाइट और BSNL Selfcare ऐप के जरिए भी जानकारी ली जा सकती है. ग्राहक चाहें तो BSNL के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1503 पर संपर्क कर सकते हैं. ध्यान दें: यह ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए बताया गया है. BSNL के मौजूदा यूजर्स इसका फायदा नहीं उठा पाएंगे.

यह भी पढ़ें- कहीं नकली iPhone तो नहीं खरीद लिया? 5 मिनट में ऐसे करें जांच, फोन की सेटिंग्स में छिपी हैं जरूरी डिटेल्स

नंबर बदल बदलकर स्पैम कॉल? TRAI अब पकड़ेगा पैटर्न, नियम तोड़ने पर 1 साल ब्लैकलिस्ट

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button