September 20, 2026

सेल्फी लवर्स के लिए स्मार्टफोन की खास लिस्ट! Google से Vivo तक इन स्मार्टफोन्स पर डालें नजर

सेल्फी लवर्स के लिए स्मार्टफोन की खास लिस्ट! Google से Vivo तक इन स्मार्टफोन्स पर डालें नजर

सेल्फी लवर्स के लिए स्मार्टफोन की खास लिस्ट! Google से Vivo तक इन स्मार्टफोन्स पर डालें नजर

आजकल नया स्मार्टफोन खरीदते समय लोग सिर्फ रियर कैमरा ही नहीं, बल्कि फ्रंट कैमरे पर भी खास ध्यान देते हैं. कंपनियां भी इस जरूरत को समझते हुए हाई-रेजोल्यूशन सेल्फी कैमरा, ऑटोफोकस, बेहतर पोर्ट्रेट और AI फीचर्स दे रही हैं. यही वजह है कि अब शानदार सेल्फी लेने के लिए सिर्फ महंगे फ्लैगशिप फोन पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है. मिड-रेंज और अपर-मिड-रेंज सेगमेंट में भी 50MP सेल्फी कैमरे वाले कई ऑप्शन मिल जाते हैं. अगर आप भी नया फोन लेने का प्लान बना रहे हैं और सेल्फी कैमरा आपकी प्राथमिकता है, तो Vivo, Google और Samsung समेत इन स्मार्टफोन्स पर नजर डाल सकते हैं.

Vivo X300 Ultra

Vivo X300 Ultra प्रीमियम सेगमेंट का स्मार्टफोन है, जिसमें कैमरा सेटअप को खास तवज्जो दी गई है. सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिससे 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है. फोन के पीछे 200MP का OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा, 3.7x ऑप्टिकल और 105x तक डिजिटल जूम वाला 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. रियर कैमरे 8K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं.

इसमें 6.82 इंच की 2K AMOLED स्क्रीन है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाले इस फोन में 6,600mAh बैटरी मिलती है. यह 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है. वहीं, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹1,59,999 है. यह Eclipse Black और Victory Green कलर में आता है.

Google Pixel 11 Pro XL

Google Pixel 11 Pro XL भी उन यूजर्स के लिए एक ऑप्शन है, जो फोन में फोटोग्राफी को अहमियत देते हैं. इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 42MP फ्रंट कैमरा मिलता है. रियर कैमरा सेटअप में OIS और LDAF के साथ 50MP मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम व 120x तक डिजिटल जूम वाला 48MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है.

फोन में 6.8 इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है. Tensor G6 चिपसेट से लैस इस फोन में 5,115mAh बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड और 25W Qi 2.2 PixelSnap वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत ₹1,34,999 है. वहीं, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट ₹1,49,999 में आता है. फोन Canyon, Fog, Olive और Obsidian कलर में आता है.

Samsung Galaxy S26 Ultra

Samsung Galaxy S26 Ultra में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. इसके फ्रंट कैमरे का अपर्चर f/2.2 है. पीछे की तरफ 200MP का OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा मिलता है. इसके साथ 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP टेलीफोटो कैमरा है. रियर कैमरे 8K वीडियो और HDR10+ कैप्चर सपोर्ट करते हैं.

फोन में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर मिलता है.इसकी 5,000mAh बैटरी 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Vivo V70 FE

अगर आप फ्लैगशिप से कम कीमत वाले फोन में दमदार सेल्फी कैमरा चाहते हैं, तो Vivo V70 FE पर भी नजर डाल सकते हैं. इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. रियर कैमरा सेटअप में OIS के साथ 200MP मेन कैमरा और 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. इसमें Aura Light के साथ AI Magic Weather, AI Magic Landscape, AI Four-Season Portrait और AI-बेस्ड 30x Super Zoom जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. फोन MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट पर चलता है. इसमें 7,000mAh की बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है.

यह भी पढ़ें- WhatsApp की इन 5 सेटिंग्स को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानें कैसे रखें अपनी चैट और डेटा सेफ

एक केबल से कई काम! GPMI क्या HDMI की जगह ले सकता है, जानें दोनों में फर्क

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button