एप्पल के स्वामित्व वाली कंपनी Beats ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपने नए फ्लैगशिप ओवर-ईयर हेडफोन Beats 360 लॉन्च ...और पढ़ें

नए हेडफोन लॉन्च: 32 घंटे की बैटरी लाइफ, कस्टमाइज ईयरकप और Dynamic Head Tracking भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल के ओनरशिप वाली कंपनी Beats ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपने नए फ्लैगशिप ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन नए हेडफोन को Beats 360 के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इन नए हेडफोन में बेहतर ऑडियो और नॉइस कैंसलेशन के साथ बहुत से कस्टमाइजेशन भी दिए हैं। यूजर्स इनमें ईयरकप और हेडबैंड के कुशन को चेंज भी कर सकते हैं। इससे हेडफोन का कलर और मटेरियल दोनों को चेंज किया जा सकता है।
Beats 360 की कीमत और ऑफर
कीमत की बात करें तो भारत में Beats 360 की कीमत 42,900 रुपये है। जबकि अमेरिका में इसकी कीमत 349.99 डॉलर है। इन नए वाले हेडफोन्स को आप Black, Cloud, Pink और Sky कलर में खरीद सकेंगे। इनके साथ मैचिंग Performance Knit ईयरकप और हेडबैंड कुशन भी मिल रहे हैं। कंपनी अलग से भी Cushion Kits बेच रही है।
Performance Knit की कीमत 6,900 रुपये से शुरू होती है और ये Black, Cloud, Pink, Sky, Navy और Volt कलर में आ रहे हैं। जबकि UltraPlush Cushion Kit की कीमत भी 6,900 रुपये है जिसमें Black और Cloud कलर मिलता है। Beats 360 को Apple की वेबसाइट से ऑर्डर किया जा सकेगा, जबकि रिटेल और स्टोर से आप इसे 24 सितंबर को खरीद सकेंगे।
Beats 360 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Beats 360 में नया Acoustic Architecture देखने को मिल रहा है। साथ ही इन हेडफोन्स में कस्टम डिजाइन किए गए ड्राइवर्स, तीन-लेयर डायफ्राम और डुअल नियोडिमियम मैग्नेट मिल रहे हैं। हेडफोन में बेहतर डिटेल, ज्यादा डेप्थ और कम डिस्टॉर्शन भी मिलेगा।
इतना ही नहीं हेडफोन में Beats का अब तक का सबसे एडवांस Active Noise Cancellation यानी ANC सिस्टम मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि Beats Studio Pro की तुलना में एक्टिव और पैसिव नॉइस कैंसलेशन को मिलाकर 1.75 गुना तक बेहतर नॉइस कैंसलेशन देखने को मिलेगा। साथ ही हेडफोन्स में Transparency Mode और Adaptive EQ भी मिलेगा।
कॉलिंग फीचर्स के साथ Spatial Audio भी
हेडफोन्स में Personalized Spatial Audio के साथ Dynamic हेड ट्रैकिंग भी मिलेगा। इसके लिए हेडफोन के लेफ्ट ईयरकप में एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप दिए गए हैं। साथ ही इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी है। कॉलिंग के लिए इनमें कुल 9 डिजिटल MEMS माइक्रोफोन मिल रहे हैं। साथ ही हेडफोन्स में ANC के लिए 8 और वॉयस पिकअप के लिए 3 माइक्रोफोन हैं। बीम-फॉर्मिंग माइक्रोफोन बेहतर वॉयस क्लैरिटी ऑफर करता है।
दोनों के लिए मिलेगा सपोर्ट
कनेक्टिविटी के लिए नए हेडफोन्स में Bluetooth 5.3 मिल रहा है। साथ ही इसमें एप्पल यूजर्स के लिए तो One-Touch पैरिंग, Automatic Switching, ऑडियो शेयरिंग, Hands-Free Siri, Personalized Spatial Audio और Find My जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। हेडफोन में Android यूजर्स के लिए Fast Pair, Audio Switch और Find Hub सपोर्ट मिलेगा।
32 घंटे तक की बैटरी लाइफ
बैटरी बैकअप की बात करें तो Beats 360 में ANC और Personalized Spatial Audio ऑन रहने पर 32 घंटे तक का बैकअप मिलता है। सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में ये हेडफोन करीब 1 घंटे तक चल सकते हैं। साथ ही इनमें IPX4 रेटिंग मिल रही है। यानी ये पसीने और पानी के छींटों से सुरक्षा रहेंगे।