August 30, 2026
Punjab Haryana High Court recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती, 18 से 35 साल वालों योग्य
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने 56 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 18 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अर्जी दाखिल कर सकते हैं।सरकारी नौकरी का ख्वाब देखने वाले नौजवानों के लिए एक बेहद शानदार मौका सामने आया है। अगर आप भी लंबे वक्त से किसी अच्छी और भरोसेमंद नौकरी की तलाश में हैं, तो चंडीगढ़ स्थित पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने आपके इस इंतजार को खत्म कर दिया है। हाई कोर्ट ने 28 अगस्त 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ताजा नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 56 पदों पर ये भर्तियां होनी हैं, जिनमें 25 पद ड्राइवर के लिए और 31 पद फ्रेश के लिए मुकर्रर किए गए हैं। अर्जी दाखिल करने का सिलसिला 28 अगस्त 2026 से ही शुरू हो चुका है इसलिए बिना किसी देरी के आपको अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
Read more