October 19, 2026

Priyagold बिस्किट खाने वाले सावधान! नेपाल ने लगाई Import-Sales पर रोक

नेपाल के अधिकारियों ने भारतीय कंपनी सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के प्रियागोल्ड बिस्किटके आयात, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है. नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने सोमवार को जारी एक नोटिस में भारत की सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के प्रियागोल्ड बिस्किट को घटिया गुणवत्ता वाला बताते हुए उसके आयात, बिक्री एवं वितरण पर रोक लगा दी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इस मामले को लेकर किस तरह का अपडेट सामने आया है. Read more

October 18, 2026

शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी से चमके दिग्गज! 9 बड़ी कंपनियों का मार्केट कैप ₹3.65 लाख करोड़ बढ़ा, TCS बनी सबसे बड़ी विनर

शेयर बाजार में तेजी के माहौल के बीच, टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 का कुल मार्केट वैल्यूएशन पिछले हफ्ते 3.65 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया. इसमें TCS, भारती एयरटेल और इंफोसिस सबसे ज्यादा फायदे में रहीं. पिछले हफ्ते, BSE का बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स 2,256.94 अंक यानी 3.11 प्रतिशत उछल गया, जबकि NSE निफ्टी में 625.7 अंक यानी 2.77 प्रतिशत की तेजी आई. भारतीय इक्विटी बाजारों में इस हफ्ते भी रिकवरी जारी रही. निफ्टी-50 और सेंसेक्स ने लगभग छह महीनों में अपना सबसे मजबूत साप्ताहिक प्रदर्शन दर्ज किया. निफ्टी-50 में करीब 2.8 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि सेंसेक्स में लगभग 3.1 प्रतिशत की बढ़त देखी गई. Read more

October 17, 2026

सुप्रीम कोर्ट का झटका: Yes Bank AT1 बॉन्ड पर अब क्या होगा? निवेशकों के लिए बड़ी अपडेट

सुप्रीम कोर्ट का झटका: Yes Bank AT1 बॉन्ड पर अब क्या होगा? निवेशकों के लिए बड़ी अपडेट Published: Saturday, October 17, 2026, 19:05 [IST] सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद अब यस बैंक (Yes Bank) पुनर्विचार याचिका (Review Petition) दाखिल करने की तैयारी में है। शीर्ष अदालत ने 15 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा था, जिसमें बैंक के 8,415 करोड़ रुपये के एडिशनल टियर-1 (AT1) बॉन्ड राइट-ऑफ को रद्द कर दिया गया था। बैंक का अनुमान है कि इस फैसले से उसके कॉमन इक्विटी टियर-1 (CET1) रेशियो पर 250 बेसिस पॉइंट्स (bps) का असर पड़ सकता है। इसके बाद अब रिफंड की प्रक्रिया, म्यूचुअल फंड्स के NAV और बैंक के पूंजी जुटाने के कदमों पर सभी की नजरें टिक गई हैं। Read more

October 17, 2026

बैंकिंग सेक्टर से आई बड़ी खबर! दूसरी तिमाही में HDFC Bank की बल्ले-बल्ले, नेट प्रॉफिट पहुंचा ₹20,700 Cr

HDFC बैंक ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि सितंबर तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5.55 प्रतिशत बढ़कर 20,700 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 19,611 करोड़ रुपए था. एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, जुलाई-सितंबर तिमाही में देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 4.7 प्रतिशत बढ़कर 19,510 करोड़ रुपए हो गया. बैंक की कुल आय एक साल पहले के 91,040 करोड़ रुपए से बढ़कर 97,258 करोड़ रुपए हो गई, और कुल खर्च 63,117 करोड़ रुपए से बढ़कर 67,774 करोड़ रुपए हो गया. Read more

October 16, 2026

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, इतना रह गया देश का खजाना

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 9 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.578 अरब डॉलर घटकर 726.027 अरब डॉलर रह गया. इससे पहले वाले सप्ताह में भी इसमें 12.952 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट आई थी. उस समय भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 734.606 अरब डॉलर था. इस साल 4 सितंबर को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 785.706 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. Read more

October 16, 2026

ITR और ऑडिट रिपोर्ट की डेडलाइन बढ़ी: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत, जानें नई तारीखें

ITR और ऑडिट रिपोर्ट की डेडलाइन बढ़ी: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत, जानें नई तारीखें Published: Friday, October 16, 2026, 13:46 [IST] ऑडिट वाले टैक्सपेयर्स के लिए राहत की खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने इस बार इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 21 नवंबर 2026 और टैक्स ऑडिट रिपोर्ट सबमिट करने की डेडलाइन 21 अक्टूबर 2026 कर दी है। ध्यान दें कि इस छूट से सिर्फ काम का बोझ थोड़ा कम हुआ है, नियम वही रहेंगे। अगर आप इस वीकेंड जरूरी चीजें चेक करना भूल गए, तो ब्याज, लेट फीस और नोटिस का जोखिम बना रहेगा। Read more

October 9, 2026

द बोनस मार्केट अपडेट: बड़ी गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने की दमदार शुरुआत

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने एक मजबूत शुरुआत की। सुबह 9:28 बजे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। यह शुरुआती तेजी निवेशकों के बीच सकारात्मक धारणा को दर्शाती है। सेंसेक्स, जो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक है, 71,997.37 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इसमें 404.13 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई, जो 0.56 फीसदी का उछाल है। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी ने भी 22,363.55 पर कारोबार शुरू किया। इसमें 131.75 अंकों की बढ़त रही, जो 0.59 फीसदी की वृद्धि है। Read more

October 9, 2026

जीएसटी काउंसिल का बड़ा ऐलान: गिरफ्तारी के अधिकार खत्म, टैक्स नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी

जीएसटी काउंसिल का बड़ा ऐलान: गिरफ्तारी के अधिकार खत्म, टैक्स नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी Published: Friday, October 9, 2026, 9:35 [IST] नई दिल्ली: जीएसटी काउंसिल ने 8 अक्टूबर 2026 को टैक्स सिस्टम में बड़े सुधारों को हरी झंडी दिखा दी है। काउंसिल ने अधिकारियों से गिरफ्तारी के अधिकार वापस लेने और केस दर्ज करने (प्रॉसिक्यूशन) की सीमा बढ़ाकर ₹5 करोड़ करने की सिफारिश की है। इसके साथ ही सामान्य जुर्माना घटाकर ₹10,000 किया जाएगा। इन सुधारों के तहत छोटे कारोबारियों को तेजी से रिफंड देने और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने का वादा भी शामिल है। हालांकि, ये फिलहाल सिफारिशें हैं और इन्हें लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी करने या कानून में जरूरी बदलाव करने की जरूरत होगी। Read more

October 8, 2026

Elon Musk के Starlink पोस्ट से Reliance को झटका! Ambani परिवार के ₹21,200 करोड़ डूबे

By Oneindia Staff Published: Thursday, October 8, 2026, 22:14 [IST] Elon Musk Starlink Post: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गुरुवार (8 अक्टूबर) को तेज गिरावट देखने को मिली। शेयर करीब 2.6% तक फिसल गए, जिससे कंपनी के बाजार पूंजीकरण में लगभग 5 अरब डॉलर की कमी आई। इस गिरावट का असर अंबानी परिवार की हिस्सेदारी के कागजी मूल्य पर भी पड़ा, जो करीब ₹21,200 करोड़ घट गया। Read more

October 8, 2026

Infosys, TCS, Wipro समेत 8 कंपनियों को बड़ा झटका! US ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से किया बाहर

अमेरिका ने गुरुवार को आठ बड़ी टेक कंपनियों—कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब—को PERM (Program Electronic Review Management) से निलंबित करने का ऐलान किया. यह प्रोग्राम कंपनियों को योग्य विदेशी कर्मचारियों, जिनमें H-1B वीजा धारक भी शामिल हैं, के लिए ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति देता है. Read more