नेपाल के अधिकारियों ने भारतीय कंपनी सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के प्रियागोल्ड बिस्किटके आयात, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है. नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने सोमवार को जारी एक नोटिस में भारत की सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के प्रियागोल्ड बिस्किट को घटिया गुणवत्ता वाला बताते हुए उसके आयात, बिक्री एवं वितरण पर रोक लगा दी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इस मामले को लेकर किस तरह का अपडेट सामने आया है.
STORY | Nepal bans import, sales of Indian biscuit Priyagold
Nepalese authorities have banned import, sales and distribution of Priyagold biscuits manufactured by Surya Food and Agro Ltd in India.
(Report by Shirish B Pradhan/PTI)
READ: https://t.co/GpQTPBrKjw https://t.co/43vSjxnJog
— Press Trust of India (@PTI_News) October 19, 2026
गंभीर खामियां पाई गई
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने प्रियागोल्ड बिस्किट बनाने में पशु आहार में इस्तेमाल होने वाले चोकर का उपयोग करने और अन्य गंभीर उल्लंघनों के मामले में सूर्या फूड एंड एग्रो के खिलाफ अभियोजन के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की है. एफएसएसएआई ने कहा कि सूर्या फूड एंड एग्रो के निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता में गंभीर खामियां पाई गईं. नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने एफएसएसएआई की ओर से जारी नोटिस के आधार पर प्रियागोल्ड बिस्किट के आयात एवं बिक्री पर रोक लगाई है.
लाइसेंस भी निलंबित किया गया
एफएसएसएआई ने सूर्या फूड एंड एग्रो का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है. नोटिस में कहा गया कि विभाग के महानिदेशक संजीव कुमार कर्ण ने ऑनलाइन माध्यम से आपात बैठक की. इसमें मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा और उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रियागोल्ड बिस्किट पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया. नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने संबंधित सभी निकायों, कारोबारियों और उपभोक्ताओं से आगे से इन बिस्किट का आयात नहीं करने और उनकी बिक्री तथा वितरण रोकने का आग्रह किया है.

सौरभ शर्मा
2008 से शेयर मार्केट, इकोनॉमी और कमोडिटी कवर कर रहे हैं. टीवी9 के साथ जुड़ने से पहले डीएनए, एशियानेट, जनसत्ता, दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका जैसे कई बड़े संस्थानों के साथ भी जुड़े रहे.
Read More