October 4, 2026

आम जनता पर फिर मंडराया महंगाई का साया! अक्टूबर में EMI बढ़ा सकता है RBI

इकोनॉमिस्ट और बैंक अधिकारियों का मानना है पश्चिम एशिया संकट के दोबारा गहराने से पैदा हुए महंगाई के दबाव के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अक्टूबर की मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में रेपो दर में 0.25 फीसदी की वृद्धि कर सकता है. 16 अर्थशास्त्रियों और सीनियर बैंक अधिकारियों के एक सर्वेक्षण के अनुसार यदि आगामी नीतिगत समीक्षा में केंद्रीय बैंक दरों में वृद्धि करता है, तो यह ब्याज दर नीति में एक बड़े बदलाव का संकेत होगा. गौरतलब है कि 2025 में दरों में कटौती और उसके बाद लंबे समय तक ठहराव देखा गया था. रेपो दर में आखिरी बढ़ोतरी फरवरी, 2023 में की गई थी, जब आरबीआई ने दर को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया था. इसके बाद उसने 2023-24 के दौरान दर को अपरिवर्तित रखा और फिर 2025 में कटौती का चक्र शुरू किया. इस समय आरबीआई की नीतिगत रेपो दर 5.25 प्रतिशत पर है. Read more

October 4, 2026

HSBC का बड़ा तोहफा: 31 अक्टूबर तक विदेश में खर्च पर 0% फॉरेक्स फीस, ऐसे उठाएं फायदा

HSBC का बड़ा तोहफा: 31 अक्टूबर तक विदेश में खर्च पर 0% फॉरेक्स फीस, ऐसे उठाएं फायदा Published: Sunday, October 4, 2026, 17:25 [IST] एचएसबीसी (HSBC) ने अपने भारतीय क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाली 0% फॉरेक्स (Forex) मार्क-अप फीस की छूट को 31 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दिया है। यह फायदा ऑनलाइन शॉपिंग और विदेश में कार्ड स्वाइप (POS) दोनों तरह के फॉरेन करंसी ट्रांजैक्शन पर मिलेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इस छूट के साथ आपके कार्ड के रेगुलर रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलते रहेंगे। हालांकि, कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड्स को इस ऑफर से बाहर रखा गया है। विदेश घूमने जा रहे लोगों, बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स और डॉलर में ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन का भुगतान करने वालों को इस महीने हर ट्रांजैक्शन पर सीधे 3 से 4% तक की सीधी बचत होगी। Read more

October 1, 2026

Green Energy Corridor Phase III: इन पावर शेयरों में दिख सकती है हलचल, सरकार ने दी ₹1.86 लाख करोड़ की मंजूरी

Green Energy Corridor Phase III: इन पावर शेयरों में दिख सकती है हलचल, सरकार ने दी ₹1.86 लाख करोड़ की मंजूरी Published: Thursday, October 1, 2026, 7:48 [IST] केंद्र सरकार ने रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने और देश के पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 30 सितंबर को Green Energy Corridor Phase-III यानी GEC-III योजना को मंजूरी दे दी। इस योजना पर कुल ₹1,86,405 करोड़ खर्च किए जाएंगे और इसे वित्त वर्ष 2032-33 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना की खबर के बाद 1 अक्टूबर को पावर और ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़े शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। Read more

September 30, 2026

LPG सिलेंडर के लिए e-KYC का आज आखिरी दिन: वेरिफिकेशन नहीं तो कल से सब्सिडी नहीं, जानें मोबाइल से e-KYC कैसे करें

14 घंटे पहले कॉपी लिंकआपने अभी तक LPG कनेक्शन का e-KYC नहीं करवाया है तो तुरंत करें, क्योंकि आज इसकी डेडलाइन खत्म होने जा रही है। 1 अक्टूबर से 14.2kg वाले घरेलू गैस सिलेंडर के लिए e-KYC का नियम अनिवार्य हो जाएगा। Read more

September 30, 2026

पेट्रोल से प्याज तक, सोने से स्मार्ट फोन और हवाई टिकट से लेकर मिठाई तक, बढ़ गई महंगाई

8 नवंबर को दिवाली है और बाज़ार सजने लगे हैं लेकिन इस बार खरीदारी की लिस्ट बनाते वक्त लोगों के माथे पर शिकन है. वजह साफ़ है पिछले साल के मुकाबले इस बार ज़्यादातर चीज़ें महंगी हो चुकी हैं. Read more

September 29, 2026

इकोनॉमी का नया 'स्पीडोमीटर' तैयार! 17 सेक्टर्स में दिखी बंपर रफ्तार, हरे निशान में सर्विसेज सेक्टर

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सर्विस सेक्टर (Services Sector) से एक बेहद पॉजिटिव खबर सामने आई है। देश के नए आर्थिक पैमाने ‘इंडेक्स ऑफ सर्विसेज प्रोडक्शन’ (Index of Services Production – ISP) ने अर्थशास्त्रियों और बाजार विशेषज्ञों को मजबूत बढ़त के संकेत दिए हैं। हालिया आंकड़ों के मुताबिक, इस इंडेक्स में शामिल सभी 17 प्रमुख सेक्टर्स में ग्रीन सिग्नल (मजबूत ग्रोथ) दर्ज किया गया है। व्यापार, परिवहन, वित्तीय सेवाओं और कम्यूनिकेशन समेत सभी मुख्य क्षेत्रों में दर्ज की गई यह तेजी यह साफ दर्शाती है कि घरेलू मांग और व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी से सुधार हो रहा है, जो आने वाले समय में देश की जीडीपी ग्रोथ को नई रफ्तार देने का काम करेगा। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर किस तरह के आंकड़े देखने को मिले हैं. Read more

September 28, 2026

FMCG Slowdown: महंगाई की मार से सहमा बाजार, 68% रोजमर्रा के सामानों की बिक्री घटी

भारत का एफएमसीजी (FMCG) बाजार इस समय एक बड़े संकट से गुजर रहा है. रोजमर्रा के सामानों की बिक्री में ऐसी सुस्ती आई है जिसने बड़ी-बड़ी कंपनियों की नींद उड़ा दी है. नीलसन आईक्यू (NielsenIQ) की Q2 2026 रिपोर्ट के आंकड़े काफी डराने वाले हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल से जून की तिमाही में एफएमसीजी सेक्टर को तीन बड़े झटके लगे हैं. पहला झटका बढ़ती लागत का है, दूसरा लोगों की आवाजाही में कमी का है, जबकि तीसरा झटका ग्रामीण इलाकों की घटती आय से जुड़ा है. इन वजहों से बाजार में एक बड़ी मंदी छा गई है. हालात ऐसे हैं कि एफएमसीजी बास्केट के 68 फीसदी कैटेगिरी में बिक्री घट चुकी है. Read more

September 27, 2026

Gold Rate Today: रविवार को सोने-चांदी के दाम में स्थिरता, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव?

Gold Rate Today: रविवार को सोने-चांदी के दाम में स्थिरता, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव? Published: Sunday, September 27, 2026, 7:03 [IST] भारतीय सराफा बाजार में रविवार सुबह कारोबार की शुरुआत स्थिरता के साथ हुई। रिटेल बाजारों में आज भी शनिवार वाले रेट ही नजर आ रहे हैं। ताजा उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,38,420 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,51,120 प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। 26 सितंबर के मुकाबले कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, हालांकि 25 सितंबर की तुलना में यह ₹30 सस्ता हुआ है। आमतौर पर रविवार को ज्यादातर ज्वैलर्स पिछले दिन यानी शनिवार के क्लोजिंग रेट पर ही कारोबार करते हैं। Read more

September 26, 2026

आज रविवार होने के बावजूद बैंक खुलेंगे, ATM भी फ्री: सोमवार से सरकारी बैंक 3 दिन बंद रहेंगे; 12 बैंकों के 7.5 लाख कर्मचारी हड़ताल पर

1 घंटे पहले कॉपी लिंकबैंक से जुड़ा आपका कोई काम अगर पेंडिंग है तो उसे आज ही निपटा लें। रविवार की छुट्टी होने के बावजूद आज सरकारी बैंक खुलेंगे। कल से बुधवार तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक कर्मचारी हफ्ते में 2 दिन छुट्टी की मांग को लेकर अगले 3 दिन हड़ताल पर रहेंगे। Read more