September 29, 2026

इकोनॉमी का नया 'स्पीडोमीटर' तैयार! 17 सेक्टर्स में दिखी बंपर रफ्तार, हरे निशान में सर्विसेज सेक्टर

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सर्विस सेक्टर (Services Sector) से एक बेहद पॉजिटिव खबर सामने आई है। देश के नए आर्थिक पैमाने ‘इंडेक्स ऑफ सर्विसेज प्रोडक्शन’ (Index of Services Production – ISP) ने अर्थशास्त्रियों और बाजार विशेषज्ञों को मजबूत बढ़त के संकेत दिए हैं। हालिया आंकड़ों के मुताबिक, इस इंडेक्स में शामिल सभी 17 प्रमुख सेक्टर्स में ग्रीन सिग्नल (मजबूत ग्रोथ) दर्ज किया गया है। व्यापार, परिवहन, वित्तीय सेवाओं और कम्यूनिकेशन समेत सभी मुख्य क्षेत्रों में दर्ज की गई यह तेजी यह साफ दर्शाती है कि घरेलू मांग और व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी से सुधार हो रहा है, जो आने वाले समय में देश की जीडीपी ग्रोथ को नई रफ्तार देने का काम करेगा। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर किस तरह के आंकड़े देखने को मिले हैं. Read more

September 28, 2026

FMCG Slowdown: महंगाई की मार से सहमा बाजार, 68% रोजमर्रा के सामानों की बिक्री घटी

भारत का एफएमसीजी (FMCG) बाजार इस समय एक बड़े संकट से गुजर रहा है. रोजमर्रा के सामानों की बिक्री में ऐसी सुस्ती आई है जिसने बड़ी-बड़ी कंपनियों की नींद उड़ा दी है. नीलसन आईक्यू (NielsenIQ) की Q2 2026 रिपोर्ट के आंकड़े काफी डराने वाले हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल से जून की तिमाही में एफएमसीजी सेक्टर को तीन बड़े झटके लगे हैं. पहला झटका बढ़ती लागत का है, दूसरा लोगों की आवाजाही में कमी का है, जबकि तीसरा झटका ग्रामीण इलाकों की घटती आय से जुड़ा है. इन वजहों से बाजार में एक बड़ी मंदी छा गई है. हालात ऐसे हैं कि एफएमसीजी बास्केट के 68 फीसदी कैटेगिरी में बिक्री घट चुकी है. Read more

September 27, 2026

Gold Rate Today: रविवार को सोने-चांदी के दाम में स्थिरता, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव?

Gold Rate Today: रविवार को सोने-चांदी के दाम में स्थिरता, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव? Published: Sunday, September 27, 2026, 7:03 [IST] भारतीय सराफा बाजार में रविवार सुबह कारोबार की शुरुआत स्थिरता के साथ हुई। रिटेल बाजारों में आज भी शनिवार वाले रेट ही नजर आ रहे हैं। ताजा उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,38,420 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,51,120 प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। 26 सितंबर के मुकाबले कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, हालांकि 25 सितंबर की तुलना में यह ₹30 सस्ता हुआ है। आमतौर पर रविवार को ज्यादातर ज्वैलर्स पिछले दिन यानी शनिवार के क्लोजिंग रेट पर ही कारोबार करते हैं। Read more

September 26, 2026

आज रविवार होने के बावजूद बैंक खुलेंगे, ATM भी फ्री: सोमवार से सरकारी बैंक 3 दिन बंद रहेंगे; 12 बैंकों के 7.5 लाख कर्मचारी हड़ताल पर

1 घंटे पहले कॉपी लिंकबैंक से जुड़ा आपका कोई काम अगर पेंडिंग है तो उसे आज ही निपटा लें। रविवार की छुट्टी होने के बावजूद आज सरकारी बैंक खुलेंगे। कल से बुधवार तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक कर्मचारी हफ्ते में 2 दिन छुट्टी की मांग को लेकर अगले 3 दिन हड़ताल पर रहेंगे। Read more

September 26, 2026

'नो-UPI-डे' की खबरों को CAIT ने फेक बताया: गेट्स बोले-AI के गलत इस्तेमाल से 100 करोड़ मौतें संभव, पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंककल की बड़ी खबर ओपनएआई से जुड़ी रही। चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई का AI सिस्टम बेकाबू हो गया। अपनी लैब को बताए बिना ही कामर्स डिपार्टमेंट और अमेरिकी शेयर मार्केट रेगुलेटर SEC की वेबसाइटों से डेटा निकाल लिया। वहीं 2 अक्टूबर को देशभर में 'नो UPI डे' मनाने की मीडिया रिपोर्ट्स को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी CAIT ने गलत बताया है। Read more

September 26, 2026

बोइंग 737 MAX विमान के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी: दोबारा लैंडिंग के दौरान नेविगेशन फीचर काम नहीं करता; भारत में इस मॉडल के करीब 102 विमान

बोइंग 737 MAX विमान के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी:दोबारा लैंडिंग के दौरान नेविगेशन फीचर काम नहीं करता; भारत में इस मॉडल के करीब 102 विमान4 घंटे पहले कॉपी लिंकविमान बनाने वाली अमेरिकी कंपनी बोइंग के 737 MAX विमान के सॉफ्टवेयर में एक गड़बड़ी सामने आई है। यह समस्या कॉकपिट सॉफ्टवेयर के एक अपडेट से जुड़ी है। अगर लैंडिंग की पहली कोशिश असफल होने के बाद पायलट विमान का तय रूट बदलते हैं, तो एक खास स्थिति में यह गड़बड़ी हो सकती है। Read more

September 26, 2026

बैंक हड़ताल के बीच राहत की खबर: 28-30 सितंबर को खुले रहेंगे देशभर के सहकारी बैंक; जारी रहेंगी सभी सेवाएं

28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के बीच सहकारी बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। सहकारी बैंक इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे और सामान्य रूप से कामकाज जारी रखने की बात कही गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल का प्रमुख मुद्दा बैंकों में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने की मांग है। Read more

September 25, 2026

Tax Audit 2026: 30 सितंबर से पहले अपनी टैक्स रिपोर्ट में चेक कर लें ये गलतियां, वरना आ सकता है नोटिस

Tax Audit 2026: असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है. जिन लोगों के लिए अपने अकाउंट्स का ऑडिट कराना जरूरी है, वो इस डेडलाइन को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं. कई टैक्सपेयर्स ने अपनी रिपोर्ट समय से पहले ही पोर्टल पर जमा कर दी है. लेकिन क्या रिपोर्ट फाइल कर देना ही काफी है? जवाब है, नहीं. जल्दबाजी में फाइल की गई रिपोर्ट में कई बार ऐसी गलतियां छूट जाती हैं, जो बाद में इनकम टैक्स विभाग से नोटिस का कारण बन सकती हैं. Read more

September 25, 2026

Tata Sons-Chandrasekaran: चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति पर बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला

Tata Sons-Chandrasekaran: चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति पर बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला Published: Friday, September 25, 2026, 7:46 [IST] टाटा समूह की फ्लैगशिप कंपनी Tata Sons में चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की तीसरी बार नियुक्ति को लेकर विवाद बढ़ गया है। 17 सितंबर को Tata Sons के बोर्ड ने चंद्रशेखरन को एक और पांच साल के कार्यकाल के लिए चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया था। हालांकि, Tata Trusts के चेयरमैन नोएल टाटा ने इस फैसले की कानूनी वैधता पर सवाल उठाए थे। अब Tata Sons ने पूर्व चीफ जस्टिस उदय यू ललित और रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज बीएन श्रीकृष्ण की कानूनी राय का हवाला देते हुए इस फैसले को वैध बताया है। Read more