July 21, 2026

महज 42 दिनों में देश में आए 17 अरब डॉलर, RBI की स्कीम हुई सुपरहिट, ऐसे मजबूत हुआ देश का फॉरेक्स रिजर्व

नॉन-रेसिडेंट इंडियंस (NRIs) ने एक नई डिपॉजिट इंसेंटिव स्कीम के तहत फॉरेन करेंसी नॉन-रेसिडेंट (FCNR) डिपॉजिट के जरिए भारतीय बैंकों में 17.41 बिलियन डॉलर जमा किए हैं. यह डॉलर को आकर्षित करने और रुपए को मजबूत करने के कैंपेन की एक अच्छी शुरुआत है. 5 जून को घोषित और तीन दिन बाद शुरू की गई यह स्कीम NRIs को लेवरेज्ड डिपॉजिट करने की सुविधा देती है और सितंबर के आखिर तक चलेगी. इसमें सेंट्रल बैंक हेजिंग का रिस्क उठाता है, जिससे विदेशी निवेशकों को अपने पैसे पर 14 फीसदी तक रिटर्न कमाने का मौका मिलता है. Read more

July 21, 2026

'सरकार बात सुनने की बजाय लाठीचार्ज करवा रही, ये सही नहीं...'; अरविंद केजरीवाल की प्रधानमंत्री मोदी से अपील

देश 'सरकार बात सुनने की बजाय लाठीचार्ज करवा रही, ये सही नहीं...'; अरविंद केजरीवाल की प्रधानमंत्री मोदी से अपीलEdited by: नितिन अरोड़ाUpdated Jul 21, 2026, 09:26 AM ISTCJP Protest: केजरीवाल ने पूछा, सरकार पहले नीट का पेपर लीक कराती है, दोबारा पेपर होता है तो इवैल्यूएशन में गड़बड़ी हो जाती है, बच्चे जाएं तो जाए कहां? Read more

July 21, 2026

Uttarakhand: भूस्खलन से बंद मसूरी-दून मार्ग आज खुला, हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू, यमुनोत्री हाईवे बंद

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत के पास भूस्खलन के कारण बंद हुआ यातायात मंगलवार सुबह बहाल कर दिया गया। मार्ग को सुबह हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि सोमवार शाम करीब 4 बजे भूस्खलन के बाद यह मार्ग पूरी तरह यातायात के लिए बंद हो गया था। लोनिवि की टीम ने मलबा हटाने के बाद सड़क को आंशिक रूप से खोल दिया है। लोनिवि के सहायक अभियंता अरविंद सतवारिया ने बताया कि फिलहाल मसूरी-देहरादून मार्ग हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। Read more

July 21, 2026

अब लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी: पोषण आहार घोटाले की जांच में लोकायुक्त ने भेजे स्मरण पत्रों को विभाग ने नहीं दी तवज्जो - Bhopal News

भोपाल3 घंटे पहले कॉपी लिंकमध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े अरबों रुपए के टेक होम राशन (THR) और पोषण आहार घोटाले की जांच तेज हो गई है। लोकायुक्त संगठन ने इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों पर शिकंजा कसते हुए पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, तत्कालीन एसआरएलएम (SRLM) सीईओ ललित मोहन बेलवाल समेत कई अफसरों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। Read more

July 21, 2026

Xiaomi Power Bank: 20000mAh का दम, 67W फास्ट चार्जिंग-जानें लॉन्चिंग डेट

शाओमी भारत में 23 जुलाई को अपना नया 'Power Bank 5i' लॉन्च करने जा रहा है। इसकी क्षमता 20,000mAh है। 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग, बिल्ट-इन टाइप-सी केबल और एक साथ तीन डिवाइस चार्ज करने की सुविधा इसके खास फीचर्स हैं।स्मार्टफोन एक्सेसरीज मार्केट में शाओमी एक नया प्रोडक्ट लेकर आ रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि 20,000mAh क्षमता वाला 'Xiaomi Power Bank 5i' 23 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस नए पावर बैंक की सबसे बड़ी खासियत 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और इसमें लगा हुआ बिल्ट-इन USB टाइप-सी केबल है। Read more

July 21, 2026

बरसात में सीलन के कारण आने लगी है बदबू तो घर के कोने में रख दें यह चीज, हवा की दुर्गंध हो जाएगी कम

Seelan Ki Badbu Kaise Hataye: बरसात के मौसम में घर के बाहर बारिश झमाझम पड़ती है तो घर के अंदर का हाल भी बहुत अच्छा नहीं रहता है. लगातार होने वाली बरसात के कारण घर के अंदर सीलन की बदबू आने लगती है. इस बदबू के कारण घर में सांस लेना मुश्किल लगने लगता है. ऐसे में इस बदबू (Damp Smell) को हटाने के लिए और घर में फ्रेशनेस बनाए रखने के लिए कुछ नुस्खे आजमाकर देखे जा सकते हैं. यहां जानिए वो कौन से उपाय हैं जो घर से सीलन की बदबू को दूर करने में मददगार साबित होते हैं. Read more

July 21, 2026

उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा

उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र के नीचे पृथ्वी की आंतरिक संरचना पर हुए एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अध्ययन में ऐसे संकेत मिले हैं, जो भविष्य में बड़े भूकंप के खतरे को समझने में अहम साबित हो सकते हैं. स्टडी के अनुसार, राज्य के नीचे मौजूद मेन हिमालयन थ्रस्ट (MHT) में लगातार भूगर्भीय तनाव (Stress) जमा हो रहा है. वैज्ञानिकों का मानना है कि यही वह सक्रिय भूगर्भीय क्षेत्र है, जहां भविष्य में मध्यम से बड़े भूकंप आने की सबसे अधिक संभावना रहती है. Read more