July 21, 2026

Australia Test Squad vs Bangladesh: पैट कमिंस समेत 3 खिलाड़ियों की 6 महीने बाद वापसी, ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का ऐलान

Australia Test Squad vs Bangladesh: पैट कमिंस समेत 3 खिलाड़ियों की 6 महीने बाद वापसी, ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में लौटे कमिंस (Photo: PTI)

Australia Test Squad Announced: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने 13 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें कप्तान पैट कमिंस की वापसी होती दिखी है. कमिंस के अलावा नाथन लायन और जोश हेजलवुड की भी वापसी हुई है. ये तीनों खिलाड़ी 6 महीने से टेस्ट टीम से बाहर थे. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट की सीरीज अगस्त में खेली जानी है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 13 अगस्त से डार्विन में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से मकाय में होगा.

कमिंस, हेजलवुड, लायन 6 महीने बाद टेस्ट टीम में लौटे

पैट कमिंस और नाथन लायन ने पिछले साल दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में अपना आखिरी टेस्ट खेला था. ये दोनों 5 टेस्ट की एशेज सीरीज के तीसरे मैच के बाद इंजरी के चलते टीम से बाहर हो गए थे. वो मेलबर्न और सिडनी में खेले अगले दो टेस्ट में नहीं खेले थे. जॉश हेजलवुड ने अपना आखिरी टेस्ट पिछले साल जुलाई में खेला था. दिसंबर-जनवरी में हुई इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में हेजलवुड का सेलेक्शन हुआ था मगर इंजरी के चलते उन्हें भी टीम से बाहर होना पड़ा था.

आइए एक नजर डालते हैं बांग्लादेश के खिलाफ चुनी ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम पर और जानते हैं कि इस सीरीज के लिए किन खिलाड़ियों को मौका मिला है.

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, बयू वेब्सटर, एलेक्स कैरी

साफ है कि टीम में पैट कमिंस, नाथन लायन और जॉश हेजलवुड की वापसी के चलते माइकल नेसर, टॉड मर्फी और ब्रेंडन डॉगेट को बाहर होना पड़ा है. ये तीनों खिलाड़ी एशेज सीरीज के दौरान टीम से जुड़े थे. एशेज सीरीज में उस्मान ख्वाजा भी टीम का हिस्सा थे. लेकिन अब वो रिटायर हो चुके हैं. ऐसे में नंबर 5 पर उनकी जगह कैमरन ग्रीन बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं.

साकेत शर्मा

साकेत शर्मा

'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो से शुरू हुआ सफर न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, इंडिया डॉट कॉम और Editorji जैसे पड़ावों से गुजरा. इसी कड़ी में पिछले 5 सालों से मैं TV9 हिंदी के साथ जुड़ा हूं. यहां भी खेल की खबरों को बताना मेरा काम है. TV, डिजिटल और प्रोडक्शन हाउस, तीनों ही दुनिया की समझ और कुल मिलाकर एक दशक से भी ज्यादा का मेरे पास अनुभव है. हर रोज कुछ नया सीखने और नई क्रिएटिव चीज करने की कोशिश करता हूं. असफलता से घबराता नहीं और सफलता पर इतराता नहीं. बस कोशिश यही करता हूं कि हमेशा अपना बेस्ट दे सकूं. आज तक यही करता आया हूं और आगे भी इरादा ऐसा ही है. फिर चाहे काम डेस्क पर बैठकर खेल की खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का हो या फिर फील्ड में उतरकर उसे कैमरे पर उतारने का. सीधी भाषा में कहें तो मैं खेल के मैदान पर होने वाली हर हलचल को आपतक पहुंचाने वाला एक खिलाड़ी हूं.

Read More

google button