July 21, 2026

विजय वर्मा ने किया CJP का समर्थन, तो लोगों ने कर दिया अनफॉलो...अब एक्टर ने दिया करारा जवाब

विजय वर्मा ने किया CJP का समर्थन, तो लोगों ने कर दिया अनफॉलो...अब एक्टर ने दिया करारा जवाब

विजय का जवाबImage Credit source: itsvijayvarma/Instagram

Vijay Varma : बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. CJP के समर्थन में पोस्ट करने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें अनफॉलो करना शुरू कर दिया. अब विजय वर्मा ने उन लोगों को बिना किसी का नाम लिए करारा जवाब दिया है. एक्टर ने कहा कि हर अच्छे काम या मदद का सोशल मीडिया पर दिखावा करना जरूरी नहीं होता. अगर किसी की मदद करनी है तो वह चुपचाप भी की जा सकती है.

विजय वर्मा ने आगे कहा कि हर इंसान अपनी जिम्मेदारी अपने तरीके से निभाता है और हर बात का ऐलान करना जरूरी नहीं होता. उन्होंने साफ किया कि किसी मुद्दे पर अपनी राय रखने का मतलब यह नहीं है कि हर किसी को वह पसंद आए.

ये भी पढ़ें: Elvish Yadav: ये बिल्कुल गलत हैNEET प्रदर्शन पर लाठीचार्ज देख भड़के एल्विश यादव

विजय ने दिया अनफॉलो करने वालों को करारा जवाब

विजय वर्मा ने उन लोगों को बिना किसी का नाम लिए करारा जवाब दिया है, जो उन्हें अनफॉलो कर रहे हैं. एक्टर ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- “चुपचाप भी अनफॉलो कर सकते हो… सब बताना जरूरी नहीं होता.” इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी लगाई.

Vijay Varma Insta Story

छात्रों का समर्थन कर रहे विजय

विजय वर्मा ने इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया था. उन्होंने शिक्षा सुधार की मांग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में भी पोस्ट किया था. सोनम वांगचुक शिक्षा व्यवस्था में सुधार और कथित पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे. इस आंदोलन के दौरान छात्रों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है.

कई सितारे कर रहे छात्रों का सपोर्ट

हालांकि, सिर्फ विजय वर्मा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के तमाम सितारो ने इस प्रोटेस्ट का सपोर्ट किया है और छात्रों के लिए अपनी बात रखी है. इसमें हुमा कुरैशी से लेकर शबाना आजमी, सोनी राजदान, अनुराग कश्यप, विशाल ददलानी, सोनाक्षी सिन्हा, अतुल कुलकर्णी समेत कई स्टार्स का नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें: Farhan Akhtar: शादी में गाना गाकर ट्रोल हुए फरहान अख्तर, लोगों ने कहा- सिंगर ही बुला लेते

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button