October 6, 2026
मुंबई में 7 क्लिनिक पर मिले 10 बोगस डॉक्टर, एक HIV से संक्रमित निकला, क्राइम ब्रांच.. - India TV Hindi
मुंबई क्राइम ब्रांच ने शहर में 7 क्लिनिक पर छापेमारी की है जिसमें चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जांच में सामने आया है कि इन क्लिनिक में 10 बोगस डॉक्टर काम कर रहे थे। दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-7 को बृहन्मुंबई के भांडुप, मानखुर्द, कुर्ला, जोगेश्वरी, बोरीवली और दहिसर इलाकों में बोगस डॉक्टरों के सक्रिय होने की विश्वसनीय जानकारी मिली थी। मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी नवनाथ ढवले के मुताबिक ये लोग बिना किसी मान्य मेडिकल डिग्री और महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण के खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रहे थे।
Read more