August 9, 2026
Bihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश
Bihar Education : शिक्षा विभाग के अधिकारी माल कमाने में सबसे आगे दिख रहे. सरकारी सेवा में आते ही दोनों हाथ से माल बटोरते हैं. विभाग के अधिकारी अब सरस्वती के नहीं बल्कि लक्ष्मी के उपासक बन बैठे हैं. डीपीओ अजीत अमर इसके प्रमाण हैं. इस अधिकारी को साढ़े चार की सरकारी सेवा में सिर्फ 38 लाख रू वेतन मिला. पर संपत्ति करोड़ों की बना ली. डीपीओ अजीत अमर इकलौते ऐसे नहीं हैं, जिन्होंने छोटे कार्यकाल में करोड़ों की संपत्ति बनाई. शिक्षा विभाग के कई अफसर हैं जिन्होंने जमीन से लेकर पेट्रोल पंप तक खुलवा लिए।
Read more