August 9, 2026

Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?| Navbharat Live

Updated On: Aug 09, 2026 | 02:11 PM IST

विज्ञापन

सार

Anupamaa में कॉम्पिटिशन के बीच लीला और वसुंधरा की जंग तेज होने वाली है। लीला की जीत से प्रेम को झटका लगेगा, वहीं वसुंधरा कपाड़िया परिवार से हाथ मिलाकर अनुपमा की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

Anuj Kapadia Family Return

अनुपमा और अनुज कपाड़िया (सौ. डिजाइन फोटो)

विस्तार

Anuj Kapadia Family Return: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है, जो अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसका देगा। एक तरफ जहां कुकिंग कॉम्पीटिशन का ड्रामा दर्शकों को लुभा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर अनुपमा की जिंदगी में तूफान की दस्तक होने वाली है।

एक तरफ अनुपमा और प्रेम के बीच मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है, तो दूसरी ओर लीला और वसुंधरा की दुश्मनी भी बढ़ती जा रही है। आने वाले एपिसोड में कहानी एक ऐसे मोड़ पर पहुंचने वाली है, जहां कोठारी परिवार के सामने नई चुनौती खड़ी हो सकती है।

लीला देगी वसुंधरा को मात

सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में कॉम्पिटिशन के दौरान लीला और वसुंधरा के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने के बाद लीला लगातार वसुंधरा को चुनौती दे रही हैं। वहीं, प्रेरणा प्रेम का नमक चुराने की कोशिश करेगी।

सम्बंधित ख़बरें

दूसरी तरफ अनुपमा अपना नमक लेकर प्रेम की मदद करने पहुंचेगी। हालांकि प्रेम उसकी मदद लेने से साफ इनकार कर देगा। इसके बाद मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा। आखिरकार लीला वसुंधरा को मात देने में कामयाब हो सकती है।

लीला की जीत से प्रेम को लगेगा झटका

लीला बा की जीत के बाद प्रेम के लिए स्थिति काफी मुश्किल हो जाएगी। जिस मुकाबले में उसे अपने परिवार की जीत की उम्मीद होगी, वहां उसे हार का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जीत के बाद शाह परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है।

हालांकि, टास्क में जरूरी सामान हासिल करने को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद भी देखने को मिल सकता है। दूसरी तरफ वसुंधरा अपनी हार को आसानी से स्वीकार करने के मूड में नजर नहीं आएंगी।

वसुंधरा उठाएगी बड़ा कदम

मीडिया रिपोर्ट्स और फैन थ्योरीज की मानें तो शो में जल्द ही लीप देखने को मिल सकता है। लीप के बाद कहानी में कोठारी परिवार के बिजनेस पर फिर से संकट आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे हालात में वसुंधरा अपनी ताकत बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला ले सकती है।

बताया जा रहा है कि वसुंधरा कपाड़िया परिवार से हाथ मिला सकती है। अगर ऐसा होता है तो अनुपमा के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा। अनुपमा को जैसे ही इस गठजोड़ की जानकारी मिलेगी, उसकी मुश्किलें बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें :- YRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप

क्या होगी अनुज कपाड़िया की वापसी?

सबसे बड़ा सवाल अब अनुज कपाड़िया की वापसी को लेकर है। चर्चा है कि कपाड़िया परिवार के साथ अनुज भी कोठारी परिवार के संपर्क में आ सकता है। हालांकि, शो के मेकर्स ने अभी तक अनुज की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अगर अनुज एक बार फिर अनुपमा की जिंदगी में लौटता है, तो कहानी पूरी तरह बदल सकती है। लंबे समय से फैंस भी अनुपमा और अनुज को एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अनुज की एंट्री शो की कहानी में नया रोमांच पैदा कर सकती है।

Follow Navbharatlive whatsapp