August 9, 2026

Nikita Rawal Video: रणबीर कपूर को चेतावनी देने वाली एक्ट्रेस को महिला फैन ने जबरदस्ती किया KISS, वायरल हुआ वीडियो

Nikita Rawal Viral Video: निकिता रावल के साथ हाल ही में रेड कार्पेट पर कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद शायद एक्ट्रेस ने भी नहीं की होगी. इवेंट के दौरान एक फीमेल फैन सेल्फी लेने के लिए उनके पास पहुंची. निकिता ने भी खुशी-खुशी उसके साथ तस्वीर क्लिक कराई और इस दौरान मुस्कुराती नजर आईं. लेकिन इसके बाद फैन ने अचानक कुछ ऐसा कर दिया, जिससे निकिता के साथ-साथ वहां मौजूद लोग और सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए.

निकिता रावल इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के राम बनने पर नाराजगी जाहिर की थी और उनका बयान खूब वायरल हुआ था. इसी बीच एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. इसकी वजह है एक वायरल क्लिप, जिसमें एक महिला फैन एक्ट्रेस को सबके सामने लिप-लॉक करती हुई दिखाई दीं.

निकिता रावल को फैन ने किया किस

8 अगस्त को निकिता रावल एक इवेंट के रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं. इसी दौरान एक फीमेल फैन उनके पास आई और सेल्फी लेने के लिए कहने लगी. एक्ट्रेस ने उसकी बात मान ली और उसके साथ तस्वीर खिंचवाने लगीं. फोटो क्लिक करवाने के बाद उस फैन ने पहले निकिता के गाल पर किस किया और फिर एक्ट्रेस को अपनी तरफ खींचकर अचानक होंठों पर किस कर दिया.

शॉक्ड हो गईं निकिता

इस अचानक हुई हरकत से निकिता रावल कुछ पल के लिए पूरी तरह चौंक गईं. वीडियो में एक्ट्रेस उसे रोकने और खुद से दूर करने की कोशिश करती नजर आती हैं. इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने होंठों पर हाथ रखा और हैरानी भरे एक्सप्रेशन दिए. हालांकि, महिला यहीं नहीं रुकी. उसने निकिता को अपने करीब पकड़े रखा और दोबारा किस करने की कोशिश की. एक्ट्रेस इस दौरान काफी अनकंफर्टेबल दिखाई दीं. जाने से पहले भी महिला ने एक बार फिर निकिता के गाल पर किस किया और वहां से चली गई.

कौन हैं निकिता रावल?

निकिता रावल बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ में भी काम कर चुकी हैं. मुंबई में जन्मी निकिता ने ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ में अनिल कपूर और शेफाली शाह के साथ काम किया है. इसके अलावा वो ‘मिस्टर हॉट मिस्टर कूल’, ‘द हीरो- अभिमन्यु’, ‘अम्मा की बोली’, ‘गरम मसाला’ और ‘क्यूट कमीना’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. वर्क की बात करें तो निकिता रावल जल्द ही फिल्म ‘रोटी कपड़ा और रोमांस’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी और चंकी पांडे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button