August 10, 2026
Tiranga Yatra in CG: छत्तीसगढ़ में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, CM साय करेंगे शुभारंभ; जानें पूरा शेड्यूल - Pratidin Rajdhani
Tiranga Yatra in CG: छत्तीसगढ़ बीजेपी आज सोमवार को ‘हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान’ के तहत तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसकी शुरुआत राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में सुबह 11 बजे से होगी। तिरंगा यात्रा रायपुर के तेलीबांधा तालाब से जय स्तंभ चौक तक निकलेगी। सीएम साय इसकी शुरुआत करेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव समेत सांसद, विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। सीएम साय आज सुबह जशपुर से रायपुर लौटेंगे। इसके बाद 11.15 बजे रायपुर हेलीपेड पहुंचने के बाद वह सीधे इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां आयोजित तिरंगा में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के बाद वह दोपहर एक बजे सुभाष स्टेडियम से निकलकर मुख्यमंत्री निवास जाएंगे।
Read more