August 10, 2026

मोहाली में छात्रा को किडनैप कर गैंगरेप: दोस्ती का प्रेशर बनाया, नहीं मानने पर स्कूल जाते समय उठाया; दुष्कर्म के बाद सड़क पर फेंका - Chandigarh News

मोहाली के जीरकपुर में 16 वर्षीय छात्रा के अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा के मुताबिक, स्कूल जाते समय आरोपियों ने उसे कार में अगवा कर लिया। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया गया। सुनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया। आ

.

पीड़िता की मां की शिकायत पर जीरकपुर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 3(5), 70(2), 140(3), 351(1), 351(2) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अब 4 प्वाइंट में जानिए सारा मामला है क्या

  • पहले दोस्ती का प्रेशर बनाया, फिर अगवा किया: शिकायत के मुताबिक, 6 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे छात्रा रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में कार सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। पीड़िता का आरोप है कि इनमें से एक युवक पिछले कुछ दिनों से उस पर दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था।
  • मुंह पर नशीले पदार्थ से भीगा कपड़ा रखा: विरोध करने पर आरोपियों ने उसके मुंह पर नशीले पदार्थ से भीगा कपड़ा रख दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी छात्रा को अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। दोपहर करीब 2:15 बजे आरोपी उसे अर्धबेहोशी की हालत में जीरकपुर में छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने घटना के बारे में किसी को बताने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी।
  • दूसरे दिन फिर अगवा किया, रेप किया: अगले दिन 7 अगस्त को छात्रा डर के बावजूद स्कूल के लिए निकली। आरोप है कि आरोपियों ने उसे दोबारा रास्ते से अगवा कर लिया और उसके साथ फिर दरिंदगी की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ दे दिया।
  • गिफ्ट शॉप के पास छोड़कर फरार: शाम करीब 5 बजे आरोपी छात्रा को बलटाना की एक गिफ्ट शॉप के पास छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से छात्रा ने किसी तरह अपनी मां को फोन किया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे डरी-सहमी और बदहवास हालत में घर ले गए। बाद में परिजनों ने स्कूल से संपर्क किया तो पता चला कि छात्रा दोनों दिन स्कूल पहुंची ही नहीं थी।

CCTV खंगाल रही पुलिस, संदिग्ध कार की तलाश

दूसरे दिन छात्रा के समय पर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। फिलहाल पुलिस छात्रा के घर से स्कूल तक के पूरे रास्ते में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच में पुलिस का मुख्य फोकस वारदात में इस्तेमाल संदिग्ध कार और तीनों आरोपियों की पहचान करने पर है।