August 31, 2026
Kaushambi Firecracker Factory Blast: 2 साल पहले सील हुई थी पटाखा फैक्ट्री, फिर कैसे बन रहा था 'मौत' का सामान? 11 लोगों की गई जान
Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा. प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर के मोहम्मदपुर गांव में हुए धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल बताए हो गए. घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है. विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज हो गई. आसपास के 8 से 10 मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड, NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं. मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. मौके पर बुलडोजर की मदद से मलबा हटाया जा रहा है.
Read more