
शुक्र राशि परिवर्तन 2026Image Credit source: pexels/magnific
Venus Transit 2026: अंक ज्योतिष में हर अंक का संबंध किसी न किसी ग्रह से बताया गया है. इन्हीं में मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है. शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, भौतिक सुख-सुविधाओं, कला और वैभव का कारक ग्रह माना जाता है. यही वजह है कि मूलांक 6 वालों के लिए शुक्र की स्थिति को खास महत्व दिया जाता है.अब 2 सितंबर को शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं. ऐसे में ज्योतिष और अंक ज्योतिष के नजरिए से यह बदलाव मूलांक 6 से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा सकता है.
कैसे होता है मूलांक 6 का निर्धारण?
जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उसका मूलांक 6 माना जाता है. उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति का जन्म 6 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक सीधे 6 होगा. वहीं 15 तारीख का जोड़ 1+5=6 और 24 तारीख का जोड़ 2+4=6 होता है. इस मूलांक का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है. इसलिए मूलांक 6 वाले लोगों के स्वभाव में आकर्षण, रचनात्मकता, सुंदर चीजों के प्रति रुचि और सुख-सुविधाओं की चाह देखने को मिल सकती है.
2 सितंबर को क्या होने वाला है?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 2 सितंबर को शुक्र अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे. शुक्र का राशि परिवर्तन इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि यह ग्रह व्यक्ति के प्रेम जीवन, रिश्तों, धन, आराम, कला और सामाजिक आकर्षण से जुड़े मामलों को प्रभावित करने वाला माना जाता है. मूलांक 6 शुक्र से संबंधित है, इसलिए इस राशि परिवर्तन को लेकर इस अंक से जुड़े लोगों में विशेष उत्सुकता रह सकती है. माना जाता है कि शुक्र की अनुकूल स्थिति व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ाने और रिश्तों में मधुरता लाने में मदद कर सकती है.
मूलांक 6 वालों को मिल सकते हैं ये संकेत
शुक्र की अनुकूल स्थिति होने पर मूलांक 6 वालों के लिए आर्थिक मामलों में सकारात्मक अवसर बन सकते हैं. कामकाज में नई संभावनाएं मिल सकती हैं और लंबे समय से अटके किसी काम में गति आने की उम्मीद की जा सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलने की संभावना रह सकती है. वहीं कारोबार से जुड़े लोगों के लिए नए संपर्क और सौदे फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
मां लक्ष्मी और भगवान शिव की आराधना मानी जाती है शुभ
अंक ज्योतिष और ज्योतिषीय मान्यताओं में शुक्र का संबंध मां लक्ष्मी और भगवान शिव से भी जोड़ा जाता है. इसलिए मूलांक 6 वाले लोगों के लिए शुक्र की कृपा पाने के लिए इन देवी-देवताओं की आराधना करना फलदायी माना गया है.
ये भी पढ़ें: शुभ काम पर निकलते समय पीछे से टोकना क्यों है मना? राहु से जुड़ा है रहस्य
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

वरुण चौहान
इलेक्ट्रानिक और डिजिटल मीडिया में करीब एक दशक से ज्यादा का अनुभव. 2008 में एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (AAFT) नोएडा से पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद कुछ अलग और नया करने की सोच के साथ मीडिया में अपने सफर की शुरुआत की. शुरुआत से ही मेरी रुचि उन विषयों को आम लोगों तक पहुंचाने में रही है, जो भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं से जुड़े हैं. अपने करियर के दौरान Channel One News, Sahara Samay, A2Z News, News Express, National Voice और पंजाब केसरी डिजिटल जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. इन संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग,और डिजिटल कंटेंट को सीखने का अनुभव मिला. फिलहाल देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 भारतवर्ष में धर्म और आस्था से जुड़ी खबरों, धार्मिक आयोजनों, ज्योतिष, वास्तु, पौराणिक कथाओं, मंदिरों की परंपराओं और व्रत-त्योहारों से जुड़े विषयों को सरल, सहज और तथ्यपूर्ण भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहा हूं. महाकुंभ 2025 की कवरेज मेरे करियर के महत्वपूर्ण अनुभवों में शामिल है, जहां करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, अखाड़ों की परंपराओं, संत समाज की गतिविधियों और कुंभ से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर विस्तार से लिखने का अवसर मिला. इसके अलावा चारधाम यात्रा, सावन, नवरात्रि, दीपावली, होली, छठ पूजा, अमरनाथ यात्रा, रमज़ान और अन्य प्रमुख धार्मिक आयोजनों पर भी लगातार लेखन किया है. भारतीय संस्कृति, धर्म-दर्शन, ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पुराणों और लोक आस्थाओं के अध्ययन में विशेष रुचि रखता हूं. मेरा प्रयास हमेशा यही रहता है कि धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि वे अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Read More