06 सितंबर 2026, नई दिल्ली: कृषि विकास के लिए केंद्र ने पांच राज्यों को जारी की 1,183 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त – केंद्र सरकार ने देश के पांच राज्यों में कृषि विकास को रफ्तार देने के लिए 1,183.11 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी करने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2 सितंबर को नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में इसे “दूसरी मदर सैंक्शन” बताते हुए मंजूरी दी।यह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएम-आरकेवीवाई) और कृषोन्नति योजना के तहत जारी की जा रही है। इसका इस्तेमाल सिंचाई सुविधाओं, कृषि मशीनीकरण, प्राकृतिक खेती, तिलहन उत्पादन बढ़ाने और कृषि विस्तार सेवाओं को मजबूत करने में किया जाएगा। कृषोन्नति योजना के तहत बीज सुधार, फसल सुरक्षा, बागवानी और कृषि विपणन से जुड़ी करीब एक दर्जन उप-योजनाएं आती हैं, जिन्हें राज्य अपनी जरूरत के मुताबिक लागू करते हैं।
Read more