September 19, 2026

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भूटान सरकार को कौन सी 'मेड इन इंडिया' गाड़ियां सौंपी? जानें फीचर्स और खासियतें

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने थिम्पू में भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे को 54 महिंद्रा XEV 9e (Mahindra XEV 9e) इलेक्ट्रिक एसयूवी सौंपी हैं। पूरी तरह से 'मेड इन इंडिया' ये प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन रॉयल गवर्नमेंट ऑफ भूटान के आधिकारिक बेड़े का हिस्सा बनेंगे। Read more

September 19, 2026

Jharkhand News : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन: 10 साल तक सिमडेगा की विधायक रहीं, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

Jharkhand News : सैमफोर्ड अस्पताल रांची में ली अंतिम सांस, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास और पर्यटन विभाग की मंत्री रह चुकी थीं विमला प्रधान Jharkhand News : झारखंड की पूर्व मंत्री और सिमडेगा की पूर्व विधायक विमला प्रधान का रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में निधन हो गया। 2009 से 2019 तक सिमडेगा का विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने वाली विमला प्रधान के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया। Read more

September 19, 2026

Odisha Junior Teacher Protest: 13 हजार शिक्षकों का भुवनेश्वर में प्रदर्शन, नियमित नौकरी की मांग; हाई कोर्ट की रोक से अटका मामला

ओडिशा में करीब 13 हजार जूनियर शिक्षकों ने नौकरी नियमित करने की मांग को लेकर गुरुवार, 17 सितंबर को राजधानी भुवनेश्वर में प्रदर्शन किया। ओडिशा जूनियर टीचर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक महात्मा गांधी मार्ग पर जुटे और सरकार से नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ाने की मांग की। शिक्षकों ने संविदा आधारित नियुक्ति व्यवस्था खत्म कर उन्हें नियमित सरकारी सेवा में शामिल करने की मांग भी रखी। प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों का कहना है कि वे राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूलों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद नौकरी की स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिसका असर उनके भविष्य और सेवा संबंधी अधिकारों पर पड़ रहा है। नियमितीकरण को लेकर क्या है पूरा विवाद? शिक्षकों के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी की सरकार ने स्कीम आधारित जूनियर शिक्षकों के नियमितीकरण को मंजूरी दी थी। इसके बाद स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग ने 2 अप्रैल को इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की थी। इन शिक्षकों की नियुक्ति 2023-24 के दौरान हुई थी। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत उन्हें नियुक्ति की मूल तारीख से नियमित सेवा का लाभ दिए जाने की बात कही गई थी। हालांकि, शिक्षकों का कहना है कि अभी तक किसी भी स्कीम आधारित जूनियर शिक्षक का नियमितीकरण नहीं हो पाया है। हाई कोर्ट की अंतरिम रोक से प्रक्रिया पर ब्रेक नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद मामला ओडिशा हाई कोर्ट पहुंच गया। अदालत ने 14 अप्रैल को सरकार के नियमितीकरण संबंधी फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी थी। कोर्ट ने राज्य सरकार से इस प्रक्रिया के लिए निर्धारित मानदंडों को स्पष्ट करते हुए हलफनामा दाखिल करने को कहा था। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का आरोप है कि अदालत के निर्देश के कई महीने बीतने के बाद भी सरकार की ओर से आवश्यक हलफनामा दाखिल नहीं किया गया है। उनका कहना है कि इसी वजह से नियमितीकरण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। Read more

September 19, 2026

नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट से TMC उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने अपना नामांकन लिया वापस,बंगाल उपचुनाव से पहले बैकफुट पर ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव (West Bengal Assembly By-elections) से पहले ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी TMC को एक और बड़ा झटका लगा है। नंदीग्राम (Nandigram) के बाद अब रेजीनगर सीट से TMC उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी (TMC candidate Rabiul Alam Chowdhury) ने उपचुनाव से अपना नामांकन वापस लेने की बात कही है। Read more

September 19, 2026

बक्सर का युवक आजमगढ़ में 23kg गांजा के साथ गिरफ्तार: 2 महिला तस्कर भी अरेस्ट, फोन ऑफ आने पर मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी दर्ज - Buxar News

बक्सर का युवक रांची से अपने गांव बलिहार लौटते वक्त अचानक लापता हो गया। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था, जिससे परिजन परेशान थे। काफी तलाश करने के बाद मां ने सिमरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। Read more

September 19, 2026

विराट कोहली का क्रेज देखा क्या! 24 घंटे के अंदर-अंदर बिक गई पहले वनडे मैच की 50 हजार टिकट

IND VS WI First ODI: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आ रहा है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. दौरे की शुरुआत 27 सितंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से होगी. सीरीज का पहला मैच तिरुवंतपुरम में खेला जाएगा, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी देखने को मिलेगी. इस बीच रिपोर्ट्स के हवाले से एक खबर सामने आ रही है कि इस मैच में विराट कोहली खेलने वाले हैं, जिसके चलते तिरुवंतपुरम में खेले जाने वाले पहले मैच की सभी टिकट ओपन होने के 24 घंटों के अंदर ही बिक गईं. यानि महज 24 घंटे में 50 हजार टिकट सोल्ड आउट हो गईं. Read more

September 19, 2026

AI की गलत जानकारी से बढ़ा अमेरिका-चीन तनाव, चीनी जहाज पर कार्रवाई की तैयारी तक पहुंचा मामला

अमेरिका और चीन के बीच इस साल एक ऐसी स्थिति बन गई थी, जिसमें तनाव काफी बढ़ सकता था. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने मध्य पूर्व में एक चीनी जहाज को रोकने की तैयारी शुरू कर दी थी. Read more

September 19, 2026

Warren Buffett की ‘Enemy List’: निवेशकों की दौलत के 6 सबसे बड़े दुश्मन कौन?

Warren Buffett's 'Enemy List': दुनिया के सबसे सफल investors में गिने जाने वाले Warren Buffett अब Berkshire Hathaway के Chairman पद से विदाई ले रहे हैं और उन्होंने जाते-जाते कोई नया stock नहीं बताया, कोई multibagger tip नहीं दी, कोई market prediction भी नहीं किया, इसके बजाय Buffett ने investors को बताया कि उनकी असली लड़ाई किससे है और शायद सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इन दुश्मनों में market crash सबसे ऊपर नहीं है। Read more