IND VS WI First ODI: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आ रहा है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. दौरे की शुरुआत 27 सितंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से होगी. सीरीज का पहला मैच तिरुवंतपुरम में खेला जाएगा, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी देखने को मिलेगी. इस बीच रिपोर्ट्स के हवाले से एक खबर सामने आ रही है कि इस मैच में विराट कोहली खेलने वाले हैं, जिसके चलते तिरुवंतपुरम में खेले जाने वाले पहले मैच की सभी टिकट ओपन होने के 24 घंटों के अंदर ही बिक गईं. यानि महज 24 घंटे में 50 हजार टिकट सोल्ड आउट हो गईं.
टिकट बुकिंग में दिखा विराट कोहली का क्रेज
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है. विराट लंबे वक्त बाद एक्शन में वापसी करने वाले हैं. वह आईपीएल के बाद अब खेलते दिखेंगे, क्योंकि हाल ही में अफगानिस्तान के साथ खेली गई वनडे सीरीज का वह हिस्सा नहीं थे.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा और इस स्टेडियम में 50,000 लोगों के बैठने की क्षमता है. रिपोर्ट्स की मानें, तो विराट कोहली के क्रेज की वजह से टिकट 24 घंटे से भी कम समय में बिक गए. दरअसल, कुछ महीने पहले जब भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज खेली थी, तो स्टेडियम खाली थे क्योंकि विराट कोहली उस सीरीज में नहीं खेले थे. वह मैच लखनऊ के एकाना स्टेडियम और चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम जैसे वेन्यू पर हुए थे, लेकिन उस समय काफी सीट खाली थीं.
🚨IND vs WI 1st ODI SOLD OUT IN FEW HOURS BECAUSE OF VIRAT KOHLI CRAZE🤯
- India will play the first ODI against West Indies on 27th September in Thiruvananthapuram which has a capacity of 50,000 people
- It has been reported that the tickets were sold in less than 24 hours… pic.twitter.com/DZ3sr7ddJc
— Akshat (@Cricketmythos) September 19, 2026
वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली के रिकॉर्ड
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अब तक 42 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 2,261 रन बनाए हैं. विराट कोहली के बल्ले से इस दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं. विराट कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 157* रन रहा है. ऐसे में अब रन मशीन विराट कोहली कैरेबियाई गेंदबाजों की पिटाई करके अपने इस रिकॉर्ड को और बेहतर करना चाहेंगे.
IND VS WI के बीच पहला वनडे मैच ग्रीनफील्ड स्टेडियम पर खेला जाएगा. इस स्टेडियम में विराट कोहली के रिकॉर्ड्स की बात करें, तो यहां विराट कोहली ने सिर्फ 2 मैच खेले हैं, जिसकी 2 पारियों में 143.17 की स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए हैं. इस मैदान पर उनका हाईएस्ट स्कोर 166* रनों का रहा है.
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड
— BCCI (@BCCI) September 16, 2026
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
भारत-वेस्टइंडीज की 3 मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल
| तारीख | मैच | समय (IST) | वेन्यू |
|---|---|---|---|
| 27 सितंबर 2026 | 🇮🇳 भारत vs वेस्टइंडीज, 1st ODI | दोपहर 2:00 बजे | तिरुवनंतपुरम |
| 30 सितंबर 2026 | 🇮🇳 भारत vs वेस्टइंडीज, 2nd ODI | दोपहर 2:00 बजे | गुवाहाटी |
| 3 अक्टूबर 2026 | 🇮🇳 भारत vs वेस्टइंडीज, 3rd ODI | दोपहर 2:00 बजे | न्यू चंडीगढ़ |
ये भी पढ़ें: 19 साल हुए पूरे... आज ही के दिन युवराज सिंह ने जड़े थे 6 गेंद पर 6 छक्के, जानिए फ्लिंटॉफ ने क्या कहकर खौलाया था खून