September 22, 2026
'भारत को UNSC का स्थायी सदस्य होना ही चाहिए', 4 यूरोपीय देशों ने किया जोरदार समर्थन - India TV Hindi
Highlights UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता के समर्थन में पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य साथ आए। स्लोवाकिया के विदेश मंत्री बोले, 'भारत को संयुक्त राष्ट्र की फैसले लेने वाली टेबल पर होना चाहिए।' भारत और V4 देशों ने व्यापार, तकनीक, रक्षा और शिक्षा में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी कि UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता की मांग को 4 यूरोपीय देशों का समर्थन मिला है। वाइसेग्राड ग्रुप (V4) में शामिल पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य ने भारत को UNSC का स्थायी सदस्य बनाए जाने का समर्थन किया है। स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र के सबसे अहम फैसले लेने वाले मंच पर स्थायी सदस्य के रूप में होना चाहिए। बता दें कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने UNGA में भी जोरदार भाषण दिया है।
Read more