October 3, 2026

'ये आसान नहीं, देश को आप पर गर्व है'... फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मछार पर क्या बोले शाहरुख खान?

Shah Rukh Khan Reaction on Smit Machchhar: 30 सितंबर को फ्लाईदुबई के विमान FZ1073 में तब अचानक एक हादसा हो गया जब फ्लाइट दुबई से तेल अवीव की उड़ान पर थी. विमान के अंदर सवार करीब 180 यात्रियों की जान हलक पर अटकी थी और इसकी कमान संभाली थी विमान के भारतीय मूल के पायलट कैप्टन स्मिथ मछार ने. इस दौरान ही उनके ओमानी को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी ने उनपर कुल्हाड़ी से हमला किया. इसके बाद भी मछार ने अपना साहस दिखाया और कॉकपिट का दरवाजा खोला. कुछ यात्रियों ने हम्मामी को काबू में लिया और मछार ने फ्लाइट को सुरक्षित स्थान पर उतारा. Read more

October 3, 2026

साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.

रायपुर, 3 अक्टूबर 2026 : पुलिस द्वारा आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता का समापन एवं सम्मान समारोह रायगढ़ के पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा रायगढ़ पुलिस द्वारा तैयार साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म ‘The Cyber Trap’ की स्क्रीनिंग की गई। Read more

October 3, 2026

'दर्शन करने आए थे, फिर कहां चले गए?' प्रेमानंद महाराज के राधा केलि कुंज के बाहर 3 परिवारों का हंगामा, आश्रम के सेवादार भड़के

वृंदावन स्थित प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के राधा केलि कुंज आश्रम से कूदकर एक शिष्य की हुई संदिग्ध मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब आश्रम से जुड़े नए-नए विवाद सामने आने लगे हैं. ताजा मामले में तीन अलग-अलग स्थानों से आए तीन परिवारों ने अपने लापता परिजनों की तलाश में आश्रम के बाहर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया. Read more

October 3, 2026

Bigg Boss 20: रीति तिवारी बिग बॉस में करेंगी रीएंट्री? लेंगी अपना बदला, सलमान खान ने दिया हिंट

Rhiti Tiwari Bigg Boss 20 Re-entryHint: बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार प्रोमो में सलमान खान ने रीति तिवारी की रीएंट्री को लेकर बड़ा हिंट दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस पर क्या कहा और घर वालों से रीति को लेकर क्या सवाल किए. Read more

October 3, 2026

स्मित माछर से मिलने अस्पताल पहुंचे दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान, मिलते ही चूमा कैप्टन का माथा

स्मित माछर से मिलने अस्पताल पहुंचे दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान, मिलते ही चूमा कैप्टन का माथा Published: Saturday, October 3, 2026, 21:03 [IST] Crown Prince Sheikh Hamdan Visits Captain Smit Machchhar: हाथ पर मोटी पट्टी, चोटों के निशान और अस्पताल का बिस्तर...लेकिन चेहरे पर मुस्कान। कुछ दिन पहले हजारों फीट की ऊंचाई पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर की अब अस्पताल से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींच लिया है। शनिवार को उनसे मिलने एक खास मेहमान अस्पताल पहुंचे। Read more

October 3, 2026

श्रीगंगानगर में पुलिस की 410 ठिकानों पर दबिश: 47 कारतूस-पिस्टल और नशीले कैप्सूल बरामद; 149 बदमाशों को पकड़ा - Sriganganagar News

श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इसमें 74 टीमों ने 410 स्थानों पर दबिश देकर 149 बदमाशों को पकड़ा। कार्रवाई में 366 पुलिसकर्मी शामिल रहे। . एसपी हरिशंकर ने बताया- कार्रवाई में हार्डकोर अपराधियों, सक्रिय हिस्ट्रीशीटर, मादक पदार्थ तस्करों, अवैध हथियार और फायरिंग मामलों में चालानशुदा अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही संपत्ति संबंधी अपराधों, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपियों की भी धरपकड़ की। Read more

October 3, 2026

युवराज सिंह ने 44 की उम्र में लगाए 6 छक्के, 161 की स्ट्राइक रेट से बनाए 71 रन - India TV Hindi

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के पहले मैच में इंडिया चैंपियंस का सामना ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से हुआ। इस मैच में इंडिया चैंपियंस की टीम ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ युवराज सिंह की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बनाए। भारत ने कंगारू टीम को जीत के लिए 197 रन का लक्ष्य रखा। इस टारगेट के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 150 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उन्हें 46 रन से हार का सामना करना पड़ा। 44 साल के युवराज सिंह ने इस सीजन के पहले ही मैच में जोरदार पारी खेली और सीजन का पहला अर्धशतक ठोक दिया।  Read more

October 3, 2026

MP NEWS: बिजली कंपनी के DGM, महिला का बाथरूम वीडियो बनाने के मामले में FIR

भोपाल, 3 अक्टूबर 2026: बिजली कंपनी वाले अपने कानून का हवाला देते हुए कहते हैं कि उनको किसी के भी घर में, किसी भी समय घुस जाने का अधिकार है, लेकिन विचार करने की जरूरत है कि क्या, बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी, घर में अकेली महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव रखते हैं? सवाल इसलिए उपस्थित हुआ है क्योंकि भिंड में बिजली कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हुआ है। उनके ऊपर एक महिला का बाथरूम वीडियो बनाने का आरोप है।  Read more

October 3, 2026

खिलाड़ी तनावमुक्त और अनुशासित होकर खेल भावना के साथ मैदान में उतरे - मंत्री श्री टंक राम वर्मा - Pratidin Rajdhani

रायपुर,03 अक्टूबर 2026/ बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ल हाई स्कूल मैदान में शनिवार को चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा द्वारा ध्वजारोहण करने और रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा प्रतियोगिता के औपचारिक उद्घाटन की घोषणा के साथ ही खेल महाकुंभ का आगाज हो गया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत में रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग से आए 480 खिलाड़ियों की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्चपास्ट से मुख्य अतिथि को सलामी दी, जिसके बाद स्कूली छात्राओं की रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया। Read more