July 16, 2026
मुस्लिम टीचर ने 6 साल के बच्चे को दिया इस्लाम से जुड़ा होमवर्क, हिंदू संगठनों ने मचाया बवाल
हैदराबाद के एक निजी स्कूल में 6 साल के छात्र के होमवर्क में मजहबी कंटेंट लिखे जाने के विवाद के बाद टीचर को बर्खास्त कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।तेलंगाना के हैदराबाद में एक निजी स्कूल की टीचर को नौकरी से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई उस विवाद के बाद हुई, जिसमें आरोप लगाया गया कि 6 साल के एक हिंदू छात्र के होमवर्क में इस्लाम से जुड़ी धार्मिक जानकारी पढ़ने का निर्देश लिखा गया था। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, पुलिस को छात्र के एक रिश्तेदार की ओर से शिकायत मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप है कि 'सक्सेस ग्रुप ऑफ एजुकेशन इंस्टीट्यूशन' की टीचर शेख आयशा परवीन ने दूसरी कक्षा के छात्रों को मजहबी होमवर्क दिया था।
Read more