July 28, 2026

सिर्फ 20,999 में OnePlus का 5G फोन: 8000 mAh बैटरी, 50MP कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी - oneplus n6 5g amazon deal price drops to 20999 with 8000mah battery 50mp camera and military grade durability

वनप्लस N6 5G स्मार्टफोन Amazon पर ₹20,999 में उपलब्ध है, जिसमें बैंक ऑफर शामिल हैं। यह फोन 8,000 mAh बैटरी, 50MP कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती जैसे ...और पढ़ें

सिर्फ 20,999 में OnePlus का 5G फोन: 8000 mAh बैटरी, 50MP कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

सिर्फ 20,999 में OnePlus का 5G फोन: 8000 mAh बैटरी, 50MP कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी ₹20,000 से ₹25,000 की कीमत में बड़ी बैटरी वाला शानदार स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें साथ ही बेहतरीन कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती भी हो तो हाल ही में लॉन्च हुआ OnePlus N6 5G आपके लिए एकदम सही ऑप्शन हो सकता है। यह अभी Amazon पर काफी कम कीमत में मिल रहा है।

इसके अलावा, फोन पर कुछ खास बैंक ऑफर भी हैं जिनसे फोन की असल कीमत घटकर सिर्फ ₹20,999 रह जाती है। इसलिए, अगर आप यह फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस शानदार डील के बारे में अच्छे से जान लें...

OnePlus N6 5G पर डिस्काउंट ऑफर

वनप्लस के इस शानदार डिवाइस की कीमत वैसे तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ₹30,999 है, लेकिन अभी आप इस पर सीधे 26% की छूट ले सकते हैं, जिससे इसकी कीमत घटकर ₹22,999 रह जाती है। बैंक ऑफर के साथ तो इसकी कीमत और भी कम हो जाती है।

HDFC, Axis, IDFC FIRST या Kotak Bank के क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन का इस्तेमाल करने पर तो ₹2,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। इससे फाइनल कीमत घटकर सिर्फ ₹20,999 रह जाती है, जो इसे एक बेहतरीन डील बनाता है।

इसके अलावा, फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसके तहत आप अपने पुराने फोन के बदले ₹21,300 तक का एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं। हालांकि ये एक्सचेंज वैल्यू पूरी तरह से आपके पुराने की कंडीशन पर डिपेंड करेगी।

OnePlus N6 5G के स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस N6 5G एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है जो अपनी शानदार 8,000 mAh बैटरी और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के लिए पॉपुलर है। फोन में 6.8-इंच की 120Hz डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन 6360 एपेक्स प्रोसेसर मिल रहा है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा है। साथ ही ये फोन 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, 128GB स्टोरेज और IP65 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।

यह भी पढ़ें- Nokia का नया फीचर फोन: 1,950 mAh बैटरी, AI टूल्स के साथ Digital Payment जैसे फीचर्स भी