August 10, 2026
KGMU New Vice Chancellor: प्रो. सोनिया नित्यानंद फिर बनीं कुलपति, मिला 3 साल का कार्यकाल
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) लखनऊ के नेतृत्व को लेकर स्थिति साफ हो गई है। पद्मश्री प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद को लगातार दूसरी बार विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। KGMU New Vice Chancellor से जुड़ी नई नियुक्ति में किसी नए चेहरे के बजाय मौजूदा कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद पर ही दोबारा भरोसा जताया गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उन्हें अगले तीन वर्षों के लिए फिर कुलपति नियुक्त किया है। नियुक्ति आदेश 9 अगस्त 2026 को जन भवन से जारी किया गया। नया कार्यकाल उनके दोबारा पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगा।
Read more