August 7, 2026
NEET 2026 Scam: CBI की जांच में बड़ा खुलासा, पेपर बनाने वालों पर उठे सवाल; ‘घड़ी गिफ्ट’ से खुला लीक का राज
नीट पेपर लीक 2026 मामले में CBI ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जांच एजेंसी के मुताबिक, केमिस्ट्री के एक एक्सपर्ट कुलकर्णी ने कथित तौर पर एक घड़ी के बदले पेपर लीक करने में मदद की. इस खुलासे से पेपर सेट करने वालों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.नई दिल्ली। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी CBI ने नीट पेपर लीक 2026 मामले की जांच में एक बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि इस पूरे खेल में कथित तौर पर एक केमिस्ट्री एक्सपर्ट शामिल था, जिसका नाम कुलकर्णी बताया जा रहा है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पेपर लीक के बदले में तोहफे के तौर पर एक घड़ी ली गई थी। CBI की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस मामले की परतें खुलती जा रही हैं. एजेंसी के मुताबिक, इस पूरे घोटाले में पेपर सेट करने वालों की ही अहम भूमिका थी. यही वो लोग थे जिन्हें परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई थी, लेकिन वही इसमें शामिल पाए गए।
Read more