August 20, 2026

Breaking News Today Live Updates: वाराणसी में अकासा एयर के विमान से टकराया पक्षी, फ्लाइट में सवार थे 188 लोग

Breaking News Today Live Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई राज्यों में कहर बरपा रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Breaking News Today Live Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई राज्यों में कहर बरपा रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

author-image

Suhel Khan

20 Aug 2026

06:35 IST

एडिट

20 Aug 2026

11:41 IST

New Update

Breaking News Today Live Updates 20 August 26

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 20 अगस्त 2026 और दिन गुरुवार है. देश के कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून जमकर बरस रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु के दौरे पर हैं. आज वे महाबलीपुरम में 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी की दिल्ली में आज एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होगी. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत और जापान के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करना है. वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 के तहत आगरा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र का दौरा करेंगे.

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होगा. इस सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल-2026 पेश किया जा सकता है. उधर दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO उदित प्रकाश राय के वकील की रिक्वेस्ट पर कोर्ट उदित प्रकाश राय की जमानत याचिका पर आज दोपहर 12 बजे सुनवाई करेगा.

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज जयंती है. इस अवसर पर पूरे देश में राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. वहीं प्रगति मैदान में खेल और फिटनेस इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए 13वां स्पोर्ट्स इंडिया एक्सपो शुरू होगा. जो 22 अगस्त तक चलेगा.

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Aug 20, 2026 11:39 IST

    Breaking News Today Live Updates: वाराणसी में अकासा एयर के विमान से टकराया पक्षी, फ्लाइट में सवार थे 188 लोग

    वाराणसी में गुरुवार को अकासा एयर के एक विमान से पक्षी टकरा गया. इस विमान में कुल 188 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि विमान ने जैसे ही उड़ान भर वैसे ही एक पक्षी विमान से टकरा गया. उसके बाद विमान को वापस लौट आया. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

  • Aug 20, 2026 11:19 IST

    Breaking News Today Live Updates: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन 23 अगस्त को राष्ट्रीय मीडिया टीम के साथ करेंगे बैठक

    बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन 23 अगस्त को राष्ट्रीय मीडिया टीम के साथ बैठक करेंगे. बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष नई टीम के गठन के बाद लगातार विभिन्न संगठनात्मक टीमों के साथ बैठक कर रहे हैं. बैठक में राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्यों के साथ सीधे संवाद और पार्टी की आगामी संचार रणनीति पर चर्चा होने की संभावना.

  • Aug 20, 2026 11:02 IST

    Breaking News Today Live Updates: पूर्व PM राजीव गांधी की जयंती आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

    आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती है. इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने एक्स पर एक्स पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि."

    On the occasion of his birth anniversary, paying homage to former Prime Minister of India, Shri Rajiv Gandhi.

    — Narendra Modi (@narendramodi) August 20, 2026
  • Aug 20, 2026 10:55 IST

    Breaking News Today Live Updates: दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में CM विजय ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

    तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक शुरू हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने केंद्रीय गृह मंत्री का सम्मान किया. बता दें कि दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना राज्य, तथा पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप केंद्र-शासित प्रदेश शामिल हैं.

    #WATCH | Chengalpattu, Tamil Nadu | Union Home Minister Amit Shah chairs the 31st Meeting of the Southern Zonal Council

    The Union Home Minister was felicitated by Tamil Nadu CM Vijay at the event.

    The Southern Zonal Council comprises the states of Andhra Pradesh, Karnataka,… pic.twitter.com/ZbwL0VCh7N

    — ANI (@ANI) August 20, 2026
  • Aug 20, 2026 10:49 IST

    Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक शुरू, गृह मंत्री शाह कर रहे अध्यक्षता

    तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक शुरू हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. इस बैठक में दक्षिण के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि मौजूद हैं.

    #WATCH | Chengalpattu, Tamil Nadu | Union Home Minister Amit Shah chairs the 31st Meeting of the Southern Zonal Council pic.twitter.com/uPteMKrIRk

    — ANI (@ANI) August 20, 2026

  • Aug 20, 2026 10:10 IST

    Breaking News Today Live Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 82वीं जयंती है. इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं भारत की विकास यात्रा में उनका भी अहम योगदान रहा है."

    भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। भारत की विकास यात्रा में उनका भी अहम योगदान रहा है।

    — Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 20, 2026
  • Aug 20, 2026 09:26 IST

    Breaking News Today Live Updates: असम के CM हिमंत बिस्वा शर्मा का दो दिवसीय दिल्ली दौरा, आज PM मोदी से करेंगे मुलाकात

    असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा आज दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं. ऐसे में वे आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस  दौरान सीएम शर्मा असम में आई विनाशकारी बाढ़ और उससे हुए नुकसान पर चर्चा करेंगे. बाढ़ राहत और पुनर्वास के लिए विशेष पैकेज पर भी बातचीत की भी संभावना है. इस दौरान राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और सहायता से जुड़ा प्रस्ताव प्रधानमंत्री के सामने रख सकती है.

  • Aug 20, 2026 09:17 IST

    Breaking News Today Live Updates: राहुल, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने भी दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 82वीं जयंती है. इस अवसर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा भी दिल्ली स्थित बीर भूमि समाधि स्थल पहुंचे. जहां उन्होंने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी.

    Delhi: Congress MP Priyanka Gandhi and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi paid floral tributes to former Prime Minister Rajiv Gandhi at Veer Bhumi on his birth anniversary pic.twitter.com/8479c84QWt

    — IANS (@ians_india) August 20, 2026
  • Aug 20, 2026 08:32 IST

    Breaking News Today Live Updates: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती आज, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दी श्रद्धांजलि

    भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 82वीं जयंती है. इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने दिल्ली स्थित वीर भूमि पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

    Delhi: Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi and Congress President Mallikarjun Kharge paid floral tribute to former Prime Minister Rajiv Gandhi at Veer Bhumi on his birth anniversary pic.twitter.com/cvdgH64DxN

    — IANS (@ians_india) August 20, 2026
  • Aug 20, 2026 07:46 IST

    Breaking News Today Live Updates: गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके में मुठभेड़, गोली लगने के बाद एक बदमाश गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए शादाब उर्फ शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया. जबकि उसका साथी समीर भाग निकला. पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्तौल, कारतूस और एक स्कूटर बरामद किया है.

    Ghaziabad, Uttar Pradesh: In Ghaziabad’s Sihani Gate area, police arrested Shadab alias Shahrukh after he was injured by a bullet in the leg during an encounter. His accomplice Sameer escaped. A country-made pistol, cartridges and a scooter were recovered from the spot

    (Source:… pic.twitter.com/F0gZeW6yAH

    — IANS (@ians_india) August 20, 2026
  • Aug 20, 2026 07:20 IST

    Breaking News Today Live Updates: यूपी के कासगंज में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन गाय तस्करों को किया गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के कासगंज में पुलिस और गाय तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. घटना अमांपुर इलाके की है.  मुठभेड़ के दौरान जावेद नाम के तस्कर के पैर में गोली लग गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल से लगभग एक क्विंटल मांस बरामद किया गया है.

    Kasganj, Uttar Pradesh: Police arrested three alleged cow smugglers following an encounter in Kasganj’s Amanpur. Javid sustained a gunshot wound to his leg during the exchange of fire and was admitted to hospital. Around One quintal of meat was recovered from the spot. pic.twitter.com/IjufJadMSM

    — IANS (@ians_india) August 20, 2026
  • Aug 20, 2026 07:12 IST

    Breaking News Today Live Updates: मणिपुर में 22 अगस्त तक के लिए बंद किए गए सभी स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालय

    पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में अगले तीन दिनों तक सभी स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालयों को बंद रखने की घोषणा की गई है. मणिपुर सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते ये कदम उठाया है. आदेश में कहा गया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए गुरुवार, 20 अगस्त 2026 से शनिवार, 22 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद रखने की घोषणा की गई है.

    Manipur Government declares the closure of all schools and universities from Thursday, 20th of August, 2026, to Saturday, 22nd of August, 2026, amid the law and order situation in the state. pic.twitter.com/6D1Y8E73lS

    — ANI (@ANI) August 20, 2026
  • Aug 20, 2026 06:37 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

    राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है. चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में भी गुरुवार तड़के जमकर बारिश हुई. इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

    Delhi: Rainfall is occurring in different parts of Delhi. Visuals from Chanakyapuri Diplomatic Enclave pic.twitter.com/HFE7U02EBg

    — IANS (@ians_india) August 19, 2026