एजुकेशन
- Authored by: कुलदीप राघव
- Updated Aug 20, 2026, 11:46 AM IST
Rani Laxmi Bai Scooty Yojana: उत्तर प्रदेश की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। योगी सरकार बहुत जल्द मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी देने वाली है। जानें रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की पात्रता क्या है?
![]()
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की पात्रता क्या है
Rani Laxmi Bai Scooty Yojana Criteria: उत्तर प्रदेश की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। योगी सरकार बहुत जल्द मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी देने वाली है। स्कूटी के साथ हेलमेट, 5 लीटर मुफ्त पेट्रोल, रजिस्ट्रेशन और बीमा का खर्च भी सरकार उठाएगी। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए सरकार ने 400 करोड़ रुपये का बजट तय किया है और विश्वविद्यालयों से छात्राओं का ब्यौरा मांगा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन होंगी वे छात्राएं जिन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
योगी सरकार ने मेधावी छात्राओं, दिव्यांग और निराश्रित छात्राओं को इस योजना में शामिल किया है। ऐसी करीब 50 हजार छात्राओं को फ्री स्कूटी प्रदान की जाएगी। मेधावी छात्राओं के चयन के लिए 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर की पात्रता तय की गई है। यानी जिन छात्राओं ने 2025-26 में ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर हासिल किए हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार, जैसे ही विश्वविद्यालय पात्र छात्राओं का ब्यौरा उच्च शिक्षा निदेशालय को सौंप देंगे, सरकार की ओर से स्कूटी वितरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की पात्रता
- छात्रा उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
- सरकारी, एडेड या मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है।
- कॉलेज या यूनिवर्सिटी की अंतिम वर्ष की मेरिट में टॉप 5% में होना चाहिए।
- परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- दिव्यांग, शहीद परिवार और निराश्रित वर्ग की बेटियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
जरूरी दस्तावेज
उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और बीच में पढ़ाई छोड़ने की दर कम करने के लिए मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ लागू करने के दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी गई। राज्य सरकार का यह कदम उच्च शिक्षा हासिल कर रही उन छात्राओं के लिए अहम माना जा रहा है, जिन्हें पढ़ाई के साथ आने-जाने में आर्थिक या शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।सरकार का कहना है कि रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का उद्देश्य सिर्फ छात्राओं को वाहन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा तक उनकी पहुंच आसान बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के दिशा-निर्देशों को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
![]()
कुलदीप राघवauthor
कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article