दिल्ली सरकार आधुनिक तकनीक और इनोवेशन आधारित शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को बना रही है फ्यूचर-रेडी: सीएम रेखा गुप्ता नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज)- दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने गुरुवार को पीतमपुरा स्थित सर्वोदय विद्यालय में स्थापित साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथमेटिक्स (स्टेम-STEM) इनोवेशन लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स केवल विषय नहीं, बल्कि भविष्य की अर्थव्यवस्था और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उन्हें एक्सपेरिमेंट आधारित शिक्षा, रचनात्मक सोच और प्रॉब्लम सॉल्विंग की क्षमता से सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है।
Read more