August 30, 2026
Rewa Hospital Death: ‘ये लोग मार डालेंगे मुझे...’ VIDEO में चीखती रही कल्पना, क्यों नहीं मिली मदद?
Rewa Hospital Video: मध्य प्रदेश के रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल में डिलीवरी के बाद 25 वर्षीय कल्पना और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। मौत से ठीक पहले महिला का दर्दनाक वीडियो सामने आया है। जानिए परिजनों के आरोप और अस्पताल प्रशासन का क्या कहना है।Rewa Hospital Death: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे सरकारी हेल्थकेयर सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 25 साल की कल्पना मिश्रा अपने पहले बच्चे को जन्म देने अस्पताल गई थी। लेकिन बच्चे की किलकारी सुनने की जगह परिवार को दो-दो लाशें उठानी पड़ीं। अपनी मौत से महज कुछ घंटे पहले अस्पताल के वार्ड में रोती, चिल्लाती और मिन्नतें करती कल्पना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Read more