August 3, 2026

महाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता घटी, 124 मंडलों में अतिवृष्टि, जलगांव में 6 की मौत और पंढरपुर में बाढ़ का संकट| Navbharat Live

Updated On: Aug 03, 2026 | 09:16 AM IST विज्ञापन सार Maharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र के 124 मंडलों में अतिवृष्टि से नदियां उफान पर हैं। जलगांव में 6 लोगों की मौत हुई, वहीं उजनी बांध से पानी छोड़े जाने के कारण पंढरपुर में बाढ़ की स्थिति है। Read more

August 3, 2026

हो गया आधिकारिक ऐलान, कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

Commonwealth Games 2026: ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया कि साल कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन भारत में होने वाला है. क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान स्कॉटलैंड ने कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज और बैटन भारत को सौंप दिया, जिसके साथ ही ये ऑफिशियल हो गया कि अगली बार ये इवेंट भारत की धरती पर होगा. बता दें, ग्लास्गो में हुए इवेंट में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया और 39 मेडल्स के साथ मेडल टैली में नंबर-4 पर रहते हुए इवेंट खत्म किया. Read more

August 3, 2026

BJP की दमदार शुरुआत! पहले ही राउंड में 1,640 वोटों की बढ़त, क्या तय हो गई जीत?

वडोदरा: गुजरात की मंजालपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और चुनाव आयोग की निगरानी में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बढ़त बना ली है। Read more

August 3, 2026

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से: अनुपूरक बजट और उपलब्धियों पर सरकार का जोर, चढ़ावा चोरी से रामपुर तक के मुद्दों पर विपक्ष के तीखे तेवर

विशेष रिपोर्टर, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का बहुप्रतीक्षित मानसून सत्र आज यानी 3 अगस्त 2026 से राजधानी लखनऊ में शुरू हो रहा है। वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले आयोजित हो रहा यह मानसून सत्र राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण और हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार सदन में राज्य के विकास के विजन, कानून-व्यवस्था के ट्रैक रिकॉर्ड और वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) को पेश कर अपनी उपलब्धियां भुनाने की तैयारी में है, वहीं दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके सहयोगी दल सरकार को कटघरे में खड़ा करने के लिए पूरी तरह लामबंद हो चुके हैं। विपक्ष ने इस सत्र के दौरान धार्मिक स्थलों और मंदिरों में चढ़ावा चोरी के आरोपों से लेकर रामपुर में प्रशासनिक कार्रवाइयों, बिजली कटौती, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, छुट्टा पशुओं के आतंक और राज्य की कानून-व्यवस्था जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सरकार से तीखे सवाल पूछने की रणनीति बनाई है। Read more

August 3, 2026

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को केंद्र की हरी झंडी! बुंदेलखंड तक दौड़ेगी विकास की सुपरफास्ट रफ्तार, सीएम योगी ने जताया पीएम मोदी का आभार; जानें रूट और फायदे!

विशेष रिपोर्टर, लखनऊ/कानपुर: उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क को एक और बड़ी और ऐतिहासिक सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने औद्योगिक नगरी कानपुर से बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार महोबा (कबरई) तक बनने वाले नए 'कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे' (Kanpur-Kabarai Greenfield Highway) के निर्माण प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना के स्वीकृत होने से न केवल कानपुर से बुंदेलखंड की दूरी घट जाएगी, बल्कि कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34) पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम से भी जनता को हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस जन-उपयोगी और रणनीतिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का पूरे प्रदेश की जनता की ओर से आभार जताया है। Read more

August 2, 2026

'क्या अमित शाह बालासाहेब ठाकरे से बड़े हो गए', संजय राउत ने होर्डिंग को लेकर साधा निशाना

'क्या अमित शाह बालासाहेब ठाकरे से बड़े हो गए', संजय राउत ने होर्डिंग को लेकर साधा निशानाAug 02, 2026 08:30 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान Read more

August 2, 2026

25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO| Navbharat Live

Updated On: Aug 02, 2026 | 06:11 PM IST विज्ञापन सार Abhishek Sharma: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा ने पंजाब इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर मैच में 91 गेंदों पर 233 रन ठोककर शानदार वापसी के संकेत दिए। Read more

August 2, 2026

अब खाना भी पहुंचाएगा Flipkart! Zomato और Swiggy को मिलने वाली है कड़ी टक्कर

Flipkart Food Delivery Service: Flipkart 15 अगस्त के आसपास बेंगलुरु से अपनी फूड डिलीवरी सेवा शुरू कर सकती है। ONDC के जरिए शुरू होने वाली इस सर्विस में रेस्टोरेंट्स से कम कमीशन लिया जाएगा, जिससे Zomato और Swiggy की चुनौती बढ़ सकती है।भारत के ऑनलाइन फूड डिलीवरी बाजार में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart अब फूड डिलीवरी सेक्टर में कदम रखने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी 15 अगस्त के आसपास बेंगलुरु से अपनी नई फूड डिलीवरी सेवा शुरू कर सकती है। इसके लिए कई स्थानीय रेस्टोरेंट्स को प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है। Flipkart की एंट्री ऐसे समय हो रही है, जब इस बाजार पर लंबे समय से Zomato और Swiggy का दबदबा रहा है। Read more

August 2, 2026

311 किलो गांजा तस्करी का फरार आरोपी MP से गिरफ्तार: जशपुर पुलिस ने टीकमगढ़ से दबोचा, पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस - Jashpur News

जशपुर पुलिस ने 311 किलोग्राम गांजा तस्करी के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी साक्ष्यों, साइबर सेल और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी लंबे समय से ठिकाने बदल Read more

August 2, 2026

Sawan Somvar 2026: यूपी के शिव मंदिरों में कल उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, योगी सरकार ने कांवड़ियों के स्वागत के लिए की भव्य तैयारी, हजारों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Sawan Somvar 2026: लखनऊ: ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयघोष से सावन की पावन बेला में समूचा प्रदेश शिवमय हो उठा है। भोलेनाथ की भक्ति में डूबे कांवड़ियों के कंधों पर सजी कांवड़ और श्रद्धालुओं के मन में उमड़ती आस्था, दोनों मिलकर इस सोमवार को अलौकिक बनाएंगे। बाबा भोलेनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा ही है कि देर रात से ही श्रद्धालुओं का शिवालयों की ओर पहुंचना शुरू हो गया और अंधेरे में ‘बोल बम’ के उद्घोष गूंजते रहे। बाबा के जलाभिषेक के लिए लाखों श्रद्धालु और कांवड़िए कतार में खड़े नजर आएंगे। योगी सरकार ने वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, मेरठ, बागपत, कानपुर, आगरा और संभल सहित कई जिलों में सुरक्षा, सफाई, पेयजल और आवागमन को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। Read more