चीन का प्रसिद्ध वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म बिलीबिली (Bilibili) अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च हो रहा है. भारत में इसकी उपलब्धता की खबरें सोशल मीडिया और टेक जगत में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इंस्टाग्राम पर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर राधिका गोयल (@radhikahustles) ने अपनी ‘डेली यूजफुल स्टफ’ रील्स सीरीज के तहत इस ऐप के भारत में आने और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नए अवसरों की जानकारी साझा की. एनीमे, गेमिंग, व्लॉग्स और डैनमू (वीडियो के ऊपर तैरते लाइव कमेंट्स) जैसे अनोखे फीचर्स के लिए मशहूर यह प्लेटफॉर्म यूट्यूब को टक्कर देने की तैयारी में है. हालांकि, भारतीय यूजर्स के बीच इस चीनी ऐप की प्राइवेसी और गूगल प्ले स्टोर पर इसकी सीधी उपलब्धता को लेकर सवाल और बहस शुरू हो गई है.
Read more