September 12, 2026

ऑफिस जाने के लिए ढूंढ रहे CNG कार? जल्द आ रहे शानदार ऑप्शन्स

इन गाड़ियों का फोकस कम कीमत पर नहीं, बल्कि बेहतर माइलेज, ज्यादा स्पेस और फैक्ट्री-फिटेड CNG तकनीक पर रहेगा. जो ग्राहक अभी CNG SUV खरीदने की सोच रहे हैं, उनके पास पहले से ज्यादा ऑप्शन हो सकते हैं.

Written By : क़मरजहां |  Updated at : 12 Sep 2026 12:07 PM (IST)

Preferred Sources

Upcoming CNG Cars in India Kia Carens Clavis CNG Hyundai Bayon Tata Curvv ऑफिस जाने के लिए ढूंढ रहे CNG कार? जल्द आ रहे शानदार ऑप्शन्स

जल्द आ रहीं ये सीएनजी कारें

Source : Kia Motors

CNG कार खरीदने वालों के लिए आने वाले महीने काफी खास रहने वाले हैं. देश में पेट्रोल की तुलना में CNG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक जैसी गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है. अगस्त 2026 में पैसेंजर गाड़ियों की कुल रिटेल बिक्री में अल्टरनेटिव फ्यूल वाली कारों की हिस्सेदारी 41.9% तक पहुंच गई. इनमें अकेले CNG की हिस्सेदारी 25.2% रही, जो इस सेगमेंट में इसकी मजबूत मांग को दिखाती है. इसी बढ़ती मांग को देखते हुए Kia, Hyundai और Tata Motors जैसी कंपनियां नए CNG मॉडल लाने की तैयारी कर रही हैं.

इन नए मॉडल्स की एंट्री के बाद CNG सेगमेंट में मुकाबला और कड़ा हो सकता है. अभी इस बाजार में Maruti Suzuki के पास Ertiga, Fronx, Brezza, Victoris और Grand Vitara जैसे कई CNG मॉडल हैं. आने वाली गाड़ियों का फोकस सिर्फ कम कीमत पर नहीं, बल्कि बेहतर माइलेज, ज्यादा स्पेस और फैक्ट्री-फिटेड CNG तकनीक पर भी रहेगा. यानी जो ग्राहक अभी CNG SUV या MPV खरीदने की सोच रहे हैं, उनके पास जल्द ही पहले से ज्यादा ऑप्शन हो सकते हैं.

Kia Carens Clavis CNG

  • Kia ने 7-सीटर MPV Carens और Carens Clavis के फैक्ट्री-फिटेड CNG मॉडल बाजार में उतार दिए हैं. कंपनी ने इनकी बुकिंग भी शुरू कर दी है. दोनों गाड़ियों में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG किट दी गई है. CNG मोड में यह इंजन अधिकतम करीब 93 bhp की पावर और 123 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. पेट्रोल वर्जन के मुकाबले CNG मॉडल की पावर करीब 22 bhp कम है, लेकिन इसका फायदा कम रनिंग कॉस्ट के रूप में मिल सकता है.

ऑफिस जाने के लिए ढूंढ रहे CNG कार? जल्द आ रहे शानदार ऑप्शन्स

  • माइलेज की बात करें तो Carens और Carens Clavis CNG से करीब 22 से 25 km/kg की फ्यूल एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है. बड़ी फैमिली के लिए 7-सीटर लेआउट होने के कारण ये मॉडल उपयोगी हो सकते हैं. खासकर ऐसे ग्राहक जो रोजाना ज्यादा किलोमीटर कार चलाते हैं, उनके लिए पेट्रोल के मुकाबले CNG पर चलने की लागत कम रखने का फायदा मिल सकता है.

Hyundai Bayon बेस्ड CNG SUV

  • Hyundai भी CNG SUV सेगमेंट में नया मॉडल लाने की तैयारी कर रही है. पूरी तरह नई Hyundai Bayon पर आधारित मिडसाइज SUV को अक्टूबर या नवंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, लॉन्च और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी अंतिम जानकारी कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी.
  • इस SUV में Creta वाला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है. इसके साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG किट दी जा सकती है. इसका मतलब है कि Hyundai भी CNG को सिर्फ छोटी कारों या कॉम्पैक्ट मॉडल तक सीमित रखने के बजाय बड़े SUV सेगमेंट में ले जाने की तैयारी कर रही है.


ऑफिस जाने के लिए ढूंढ रहे CNG कार? जल्द आ रहे शानदार ऑप्शन्स

  • इस मॉडल की एक खास बात इसका CNG टैंक सेटअप हो सकता है. CNG वर्जन में अंडरबॉडी-माउंटेड CNG टैंक दिया जा सकता है. इससे कार के अंदर जगह बचाने में मदद मिल सकती है. साथ ही, इसमें स्पेयर व्हील भी मिलने की उम्मीद है. अगर यह मॉडल तय योजना के मुताबिक लॉन्च होता है, तो यह 4 मीटर से ज्यादा लंबाई वाली Hyundai की पहली CNG कार हो सकती है.

Tata Curvv CNG भी होगी खास

  • Tata Motors भी CNG सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी इस साल के आखिर तक Curvv CNG पेश कर सकती है. Curvv पहले से ही अपने SUV-कूपे डिजाइन के कारण अलग पहचान रखती है. ऐसे में इसका CNG वर्जन आने पर ग्राहकों को CNG सेगमेंट में एक अलग डिजाइन वाली SUV का विकल्प मिल सकता है.
  • Curvv CNG की सबसे बड़ी खासियत इसमें इस्तेमाल होने वाली ट्विन-सिलेंडर CNG तकनीक हो सकती है. Tata Motors अपने कुछ मौजूदा CNG मॉडल में इस तकनीक का इस्तेमाल कर रही है. इसमें एक बड़े सिलेंडर की जगह दो छोटे CNG सिलेंडर लगाए जाते हैं. इससे CNG सिस्टम को बेहतर तरीके से फिट करने और बूट स्पेस को ज्यादा उपयोगी रखने में मदद मिलती है.

Maruti के सामने बढ़ेगी चुनौती

  • इन नए CNG मॉडल की एंट्री से Maruti Suzuki को इस सेगमेंट में ज्यादा टक्कर मिल सकती है. अभी Maruti के पास CNG कारों की बड़ी रेंज है. Ertiga जैसी MPV से लेकर Brezza और Fronx जैसी SUV और Grand Vitara-Victoris जैसे बड़े मॉडल तक CNG विकल्प में मौजूद हैं. इसलिए नई कंपनियों के लिए Maruti के मजबूत CNG पोर्टफोलियो को चुनौती देना आसान नहीं होगा.

यह भी पढ़ें:-

बम से लेकर मिसाइल तक सब बेअसर! इस कार के साथ BRICS पहुंचे पुतिन

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More

Published at : 12 Sep 2026 12:07 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola