September 12, 2026

BMW ने लॉन्च की i7 फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च; 10 मिनट में होगी चार्ज, मिलेगी 728KM रेंज

BMW ने लॉन्च की i7 फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च; 10 मिनट में होगी चार्ज, मिलेगी 728KM रेंज

करोड़ों की BMW i7 में बड़ा बदलाव, Facelift मॉडल 728KM रेंज के साथ लॉन्च

BMW ने अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान i7 का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है. नई BMW i7 में कंपनी ने डिजाइन से लेकर बैटरी और टेक्नोलॉजी तक कई अपडेट किए हैं. सबसे खास बात यह है कि इसके एंट्री लेवल eDrive50 मॉडल की कीमत अब पहले से कम हो गई है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.95 करोड़ रुपये रखी गई है. वहीं ज्यादा पावरफुल i7 M70 xDrive की कीमत 2.65 करोड़ रुपये है.

728KM तक की रेंज मिलेगी

नई i7 में सबसे बड़ा बदलाव इसकी बैटरी में किया गया है. अब इसमें 112.5kWh की बड़ी बैटरी मिलती है, जबकि पुराने मॉडल में 101.7kWh का बैटरी पैक था. BMW के मुताबिक eDrive50 एक बार फुल चार्ज होने पर WLTP सर्टिफिकेशन के हिसाब से 728 किलोमीटर तक चल सकती है. यह पुराने मॉडल से करीब 125 किलोमीटर ज्यादा है. दूसरी तरफ, ज्यादा पावरफुल M70 xDrive की दावा की गई रेंज 686 किलोमीटर है.

कीमत में आया बड़ा फर्क

नई BMW i7 eDrive50 की कीमत 1.95 करोड़ रुपये है. खास बात यह है कि पुराने eDrive50 की कीमत 2.10 करोड़ रुपये थी. यानी नए मॉडल की कीमत सीधे 15 लाख रुपये कम हो गई है.हालांकि, M70 xDrive की कीमत बढ़ी है. पहले यह 2.50 करोड़ रुपये में लॉन्च हुई थी, जबकि अब इसकी कीमत 2.65 करोड़ रुपये हो गई है. eDrive50 को BMW चेन्नई प्लांट में स्थानीय तौर पर असेंबल करती है, जबकि M70 को पूरी तरह तैयार यूनिट के तौर पर भारत लाया जाता है.

455bhp से 680hp तक की ताकत

BMW i7 eDrive50 में 455bhp की पावर और 600Nm का टॉर्क मिलता है. यह कार सिर्फ 5.5 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 210kmph तक सीमित है.M70 xDrive में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं. यह Sport मोड में 680hp और 1,015Nm का टॉर्क देती है. Sport Boost मोड में टॉर्क 1,100Nm तक पहुंच जाता है. यह कार महज 3.8 सेकंड में 0-100kmph की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250kmph है.

28 मिनट में 10 से 80% चार्ज

नई बैटरी अब 250kW तक की DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. BMW के अनुसार 10 से 80 प्रतिशत बैटरी चार्ज होने में करीब 28 मिनट लगते हैं. सिर्फ 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से करीब 235 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज मिल सकती है.22kW AC चार्जर से फुल चार्ज होने में करीब 6 घंटे लगते हैं. दोनों मॉडल के साथ वॉल बॉक्स चार्जर और उसकी इंस्टॉलेशन भी दी जाती है.

अंदर से भी काफी बदली i7

बाहर से नई i7 का डिजाइन पूरी तरह नहीं बदला है. इसमें ज्यादा स्क्वायर शेप वाली रोशन किडनी ग्रिल, नए स्प्लिट LED हेडलैंप और अपडेटेड बंपर मिलते हैं. M70 में बड़े एयर इनटेक, M बैजिंग और 21-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं.केबिन में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है. पुराने इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह अब विंडस्क्रीन के नीचे BMW का Panoramic Vision डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा 17.9-इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन और पैसेंजर के सामने 14.6-इंच का डिस्प्ले मिलता है.

पीछे बैठने वालों के लिए भी लग्जरी

BMW i7 में पावर्ड डोर, हीटेड-वेंटिलेटेड और मसाज सीट, पावर्ड ऑटोमन, कनेक्टेड कार फीचर्स और ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं. पीछे बैठने वालों के लिए 31.3-इंच का Theatre Screen और Bowers & Wilkins का Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम दिया गया है.इसके अलावा पैनोरमिक ग्लास रूफ में 40 से ज्यादा LED भी मिल सकती हैं. कार में ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट का फीचर भी है. खास बात यह है कि 1.95 करोड़ रुपये की कीमत पर eDrive50 अब पेट्रोल BMW 7 Series 740 के बराबर कीमत में आती है, लेकिन यहां 728KM तक की दावा की गई इलेक्ट्रिक रेंज भी मिलती है.

यह भी पढ़ें- Hero Glamour X 125 में मिला क्रूज कंट्रोल का फीचर, 65KM माइलेज के साथ हुई लॉन्च

CNG कार है तो सिलेंडर का टेस्ट जरूर कराएं! जानिए कब पड़ती है जरूरत और कितना आता है खर्च

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button