September 15, 2026
800 करोड़ की ठगी, 98 केस, 50 हजार का इनामी... कहां छिपा है कन्हैया गुलाटी? पुलिस ने 2 करीबियों को दबोचा
Kanhaiya Gulati fraud case: बरेली में कैनविज इंडस्ट्रीज लिमिटेड में निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी कंपनी मालिक कन्हैया गुलाटी को लेकर वायरल हुए Zoom मीटिंग के वीडियो ने मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है. पुलिस के मुताबिक, कन्हैया लंबे समय से फरार है और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है. उसके खिलाफ बरेली समेत कई जिलों और दूसरे राज्यों में कुल 98 मुकदमे दर्ज हैं. वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने इसमें नजर आ रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Read more