September 15, 2026

चित्तौड़गढ़ में कल बारिश का येलो अलर्ट: 24 घंटों से जिले के कई हिस्सों में हल्की बूंदा-बांदी, कपासन पूरी तरह सूखा - Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़ जिले में सितंबर का आधा महीना गुजरने के बाद भी अब तक सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। जिले में इस मानसून सीजन में अब तक 572 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो औसत बारिश का सिर्फ 76.27 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों से जिले के कई हिस्सों में हल्की बा

.

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं बुधवार के लिए जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि इस बार अच्छी बारिश होने पर बारिश का आंकड़ा भी बढ़ेगा और उमस से राहत मिलेगी।

डूंगला में सबसे ज्यादा, कपासन पूरी तरह सूखा

पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। डूंगला में सबसे ज्यादा 27 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा निंबाहेड़ा में 23 एमएम, बड़ीसादड़ी में 21 एमएम और बेगूं में 14 एमएम बारिश दर्ज की गई। भदेसर में 8 एमएम, रावतभाटा में 6 एमएम, बस्सी और भूपालसागर में 5-5 एमएम, राशमी में 3 एमएम और चित्तौड़गढ़ शहर और गंगरार में 2-2 एमएम बारिश हुई।

दूसरी ओर कपासन में पिछले 24 घंटे के दौरान एक भी एमएम बारिश दर्ज नहीं हुई। अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश का यह अंतर साफ बता रहा है कि जिले में अब भी बारिश एक जैसी नहीं हो रही है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।

बुधवार को भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। विभाग ने बुधवार, 16 सितंबर के लिए चित्तौड़गढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। यदि मौसम विभाग का अनुमान सही रहता है तो जिले के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है।

इससे अब तक सामान्य से पीछे चल रही बारिश के आंकड़े में सुधार आने की उम्मीद है। किसानों के साथ-साथ आम लोगों की भी नजर अगले 24 घंटे के मौसम पर टिकी हुई है, क्योंकि अच्छी बारिश होने पर उमस से राहत मिलने के साथ जल स्रोतों में भी पानी की आवक बढ़ सकती है।

किसानों के साथ-साथ आम लोगों की भी नजर अगले 24 घंटे के मौसम पर टिकी हुई है।

किसानों के साथ-साथ आम लोगों की भी नजर अगले 24 घंटे के मौसम पर टिकी हुई है।

हल्की बारिश से राहत नहीं, उमस लगातार बढ़ रही

मंगलवार सुबह शहर में आसमान पर बादल छाए रहे। मौसम बदला हुआ जरूर नजर आया, लेकिन सुबह तक कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई। पिछले दो दिनों से जिले में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। यह बारिश खेतों और मौसम के लिए कुछ हद तक फायदेमंद रही है, लेकिन लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी।

हवा में नमी लगातार बढ़ने से दिन और रात दोनों समय चिपचिपी गर्मी महसूस हो रही है। लोगों को अब अच्छी बारिश का इंतजार है ताकि मौसम पूरी तरह बदल सके।